आय से अधिक संपत्ति मामले में असम सरकार का अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 24, 2021 07:08 PM2021-08-24T19:08:04+5:302021-08-24T19:08:04+5:30

Assam government official arrested in disproportionate assets case | आय से अधिक संपत्ति मामले में असम सरकार का अधिकारी गिरफ्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में असम सरकार का अधिकारी गिरफ्तार

असम सिविल सेवा (एसीएस) के एक अधिकारी को मंगलवार को मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक शिकायत के आधार पर विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ द्वारा आरोपी अधिकारी सैबर रहमान के खिलाफ जांच की जा रही थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि धुबरी के अतिरिक्त उपायुक्त रहने के दौरान रहमान ने ''अवैध और भ्रष्ट तरीकों से काफी संपत्ति'' अर्जित की। पुलिस अधीक्षक (मुख्यमंत्री का विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ)ने एक बयान में कहा कि शिकायत के आधार पर एक नियमित जांच शुरू की गई। बयान के मुताबिक, 23 जून, 2002 से चार अप्रैल, 2021 के बीच की अवधि को लेकर जांच की गई और यह पाया गया कि उनके या उनकी दो पत्नियों के नाम पर 89 संपत्तियां थीं। बयान में कहा गया है कि इन संपत्तियों का बाजार मूल्य 100 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है। जांच में रहमान की 6.38 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति का भी पता चला, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 95 प्रतिशत अधिक है। पुलिस अधीक्षक ने बयान में कहा कि रहमान के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। रहमान वर्तमान में अल्पसंख्यक कल्याण एवं विकास विभाग में उप सचिव के पद पर तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Assam government official arrested in disproportionate assets case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Assam Civil Services