लाइव न्यूज़ :

असम में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 80 हुई, कई अब भी गंभीर, मामले की जांच जारी

By विनीत कुमार | Updated: February 23, 2019 15:40 IST

जोरहाट कॉलेज अस्पताल का दौरा करने के बाद मंत्री ने सुबह बताय था कि मौत का आंकड़ा हर मिनट बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में जहरीली शराब से कम से कम 80 लोगों की मौत100 से ज्यादा अब भी गंभीर, चाय बागान में जहरीली शराब पीने का मामला

असम के गोलाघाट और जोरहाट में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 80 पहुंच गई है। इससे पहले शनिवार सुबह तक ये संख्या 59 तक थी। हालांकि, दोपहर बाद असम स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरने वालों की संख्या 80 पहुंच गई जिसके और बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि करीब 100 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

जोरहाट कॉलेज अस्पताल का दौरा करने के बाद मंत्री ने सुबह बताया था कि मौत का आंकड़ा हर मिनट बढ़ रहा है। मरने वालों में कम से कम सात महिलाएं भी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार चाय बागानों में काम करने वालों ने गुरुवार शाम को शराब पी थी। इसके बाद तत्काल चार महिलाओं की मौत हो गई और अब तक ये संख्या 80 जा पहुंची है।

पुलिस ने इस घटना के बाद बागान के पास जुगीबारी में अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इंदुकाल्पा बोरडोलोई और डेबा बोरा के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस घटना में शामिल और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी रखा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार ये शराब इस क्षेत्र में केवल 10 से 20 रुपये में बेचे जाते हैं। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं। साथ ही दो आबकारी अधिकारियों को भी सस्पेंड किया गया है। इन सबके बीच असम के आबकारी मंत्री परिमल शुक्लबैद्य ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।

शराबबंदी की मांग करने वाले कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी और कार् प्रबीन दास ने इस पूरी घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर आरोप मढ़ा है। प्रबीन के अनुसार जहरीली शराब के निर्माण को रोकने में राज्या का आबकारी विभाग पूरी तरह से नाकाम रहा है। प्रबीन के अनुसार यह सबकुछ आबकारी विभाग और अवैध शराब बनाने वालों के बीच मिलीभगत के कारण होता है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी