असम की मिट्टी में पैदा हुए लोगों के अधिकार कोई नहीं छीन सकता, CAA से हमारी पहचान को खतरा नहींः सीएम सर्बानंद सोनोवाल
By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 20, 2019 09:58 IST2019-12-20T09:58:02+5:302019-12-20T09:58:02+5:30
असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा- नागरिकता संशोधन कानून से असम की संस्कृति, पहचान या लोगों को कोई खतरा नहीं है।

असम की मिट्टी में पैदा हुए लोगों के अधिकार कोई नहीं छीन सकता, CAA से हमारी पहचान को खतरा नहींः सीएम सर्बानंद सोनोवाल
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनके अधिकार कोई नहीं छीन सकता। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोनोवाल ने कहा है कि असम की मिट्टी में पैदा हुए लोगों के अधिकार कोई नहीं छीन सकता। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान को कोई खतरा नहीं है। सीएम ने बताया कि अब प्रदेश में हालात सामान्य हैं।
असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा- नागरिकता संशोधन कानून से असम की संस्कृति, पहचान या लोगों को कोई खतरा नहीं है। कुछ लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। असम में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। प्रदेश में शांति बहाल की कोशिशें जारी हैं। जिसके लिए हमेशा की तरह जनता उनका साथ देगी।
Assam Chief Minister Sarbananda Sonowal: I want to assure people that no one can steal rights of the sons of the soil of Assam, there is no threat to our language or our identity. #CitizenshipAmendmentActpic.twitter.com/A01uX9jhZy
— ANI (@ANI) December 20, 2019
इससे पहले गुरुवार को असम के 12 विधायकों ने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात की और कहा कि पीएम मोदी का समझाएं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विधायकों ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद राज्य में हालात बिगड़ गए हैं। विधायकों ने यह भी कहा कि सोनोवाल साफ तौर पर बताएं कि राज्य सरकार असमियों की भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए क्या योजना बना रही है।
गौरतलब है असम अपने इतिहास में जनता के भीषणतम हिंसक प्रदर्शनों में से एक से गुजर रहा है। वहां तीन रेलवे स्टेशनों,एक डाकघर, एक बैंक, एक बैंक टर्मिनस, दुकानों, दर्जनों वाहन और कई अन्य सरकारी संपत्तियां को जला दिया गया या उनमें तोड़फोड़ की गयी।