10 पॉइंट में जानें असम विधानसभा चुनाव के पहले फेज से जुड़ी सभी अहम जानकारी

By अनुराग आनंद | Published: March 27, 2021 08:28 AM2021-03-27T08:28:20+5:302021-03-27T08:32:33+5:30

राज्य भर में 47 विधानसभा सीटों के 264 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 81,09,815 मतदाता, जिनमें 40,77,210 पुरुष और 40,32,481 महिलाएं करेंगी।

Assam assembly elections first phase in 10 important points | 10 पॉइंट में जानें असम विधानसभा चुनाव के पहले फेज से जुड़ी सभी अहम जानकारी

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsअसम में पहले फेज के होने वाले चुनाव में भाजपा 47 में से 39 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।कांग्रेस 43 सीटों पर और उसके सहयोगी दल AIUDF, RJD, अंचल गण मोर्चा और CPI-ML को पहले फेज में एक-एक सीट मिला है।

गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव 2021 के लिए पहले चरण का मतदान आज शुरू हो गया है। राज्य भर के 47 विधानसभा सीटों पर पहले फेज का चुनाव होना है। इन 47 सीटों पर 264 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 81,09,815 मतदाताओं द्वारा किया जाएगा। इन वोटरों में 40,77,210 पुरुष और 40,32,481 महिलाएं शामिल हैं।

जानें असम के पहले फेज के चुनाव से जुड़ी 10 अहम बातें-

1. असम में पहले फेज के होने वाले चुनाव में भाजपा 47 में से 39 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसके गठबंधन के सहयोगी दल 10 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
2. कांग्रेस 43 सीटों पर और उसके सहयोगी दल AIUDF, RJD, अंचल गण मोर्चा (एक निर्दलीय के रूप में) और  CPI-ML एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।
3. असम विधानसभा चुनाव के पहले फेज में असम जाति परिषद 41 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है, जबकि रायजोर दल 19 सीटों पर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहा है।
4. असम विधानसभा चुनाव 2021 के पहले चरण में कुल 78 निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।
5. चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि पहले चरण में मैदान में कुल 23 महिला उम्मीदवार हैं।
6. भाजपा नेता और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी पहले फेज के चुनाव में ही मैदान में हैं।
7. असम सरकार के मंत्री अतुल बोरा, केशब महंता, रंजीत दत्ता, नबा कुमार डोले, संजय किशन, नजीर हुसैन पहले फेज के चुनाव में ही अपना किस्मत अजमा रहे हैं। 
8. असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रिपुन बोरा और कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया भी पहले फेज में ही चुनावी मैदान में हैं।
9. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव भूपेन बोराह भी जिस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं वहां 27 मार्च को ही चुनाव है।
10. लौरिनज्योति गोगोई, अध्यक्ष, असम जाति परिषद की सीट पर भी पहले चरण में ही चुनाव होना है।

Web Title: Assam assembly elections first phase in 10 important points

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे