लाइव न्यूज़ :

एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन जनता के लिए दो साल बाद खुला, जानें पीएम मोदी ने ट्वीट कर क्या कहा...

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 25, 2021 15:42 IST

पूर्व में सिराज बाग के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन को 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने खुलवाया था।

Open in App
ठळक मुद्देट्यूलिप गार्डन जबरवन पर्वत की तलहटी में स्थित है।यह लगभग 30 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है।विभाग ने इस वर्ष विभिन्न किस्मों के लगभग 15 लाख फूल लगाए हैं।

जम्मूः  कश्मीर में नए पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही गुरुवार को एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन जनता के लिए खुल गया।

दो साल के अरसे के बाद ट्यूलिप गार्डन को आज आम जनता के लिए उस समय खोल दिया गया, जब कोरोना के दूसरे चरण की वापसी हुई है। आज आयोजित समारोह की अध्यक्षता उप राज्यपाल के  सलाहकार बशीर अहमद खान ने की थी और उन्होंने फीता काट कर इसको खोलने की घोषणा की।

इस अवसर पर ट्यूलिप गार्डन के प्रभारी इनाम रहमान सोफी ने बताया कि बृहस्पतिवार को गार्डन को जनता के लिए खोल दिया गया है। सोफी ने कहा कि विभाग ने इस वर्ष विभिन्न किस्मों के लगभग 15 लाख फूल लगाए हैं। उन्होंने कहा, उद्यान में अब तक लगभग 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अधिकारी ने कहा कि उद्यान में इस वर्ष ट्यूलिप की 62 किस्में हैं।

ट्यूलिप के फूल औसतन तीन-चार सप्ताह तक रहते हैं, लेकिन भारी बारिश या बहुत अधिक गर्मी इन्हें नष्ट कर सकती है। पुष्प कृषि विभाग चरणबद्ध तरीके से ट्यूलिप के पौधे लगाता है ताकि फूल एक महीने या उससे अधिक समय तक बगीचे में रहे। पर्यटन विभाग ने घाटी में नए पर्यटन सीजन की शुरुआत के तहत अगले महीने के पहले सप्ताह में बाग में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की योजना बनाई है।

ट्यूलिप गार्डन स्थापित करने का उद्देश्य पर्यटकों को एक और विकल्प देना और पर्यटन सीजन को आगे बढ़ाना था, जो हर साल मई में शुरू होता था। हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं। हालांकि, बाग को दो साल के अंतराल के बाद खोला गया क्योंकि यह पिछले साल कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण आगंतुकों के लिए बंद रहा था।

डल झील का इतिहास तो सदियों पुराना है। पर ट्यूलिप गार्डन का मात्र 12 साल पुराना। मात्र 12 साल में ही यह उद्यान अपनी पहचान को कश्मीर के साथ यूं जोड़ लेगा कोई सोच भी नहीं सकता था। डल झील के सामने के इलाके में सिराजबाग में बने ट्यूलिप गार्डन में ट्यूलिप की 55 से अधिक किस्में आने-जाने वालों को अपनी ओर आकर्षित किए बिना नहीं रहती हैं।

यह आकर्षण ही तो है कि लोग बाग की सैर को रखी गई फीस देने में भी आनाकानी नहीं करते। जयपुर से आई सुनिता कहती थीं कि किसी बाग को देखने का यह चार्ज ज्यादा है पर भीतर एक बार घूमने के बाद लगता है यह तो कुछ भी नहीं है।

सिराजबाग हरवान-शालीमार और निशात चश्माशाही के बीच की जमीन पर करीब 700 कनाल एरिया में फैला हुआ है। यह तीन चरणों का प्रोजेक्ट है जिसके तहत अगले चरण में इसे 1360 और 460 कनाल भूमि और साथ में जोड़ी जानी है।  शुरू-शुरू में इसे शिराजी बाग के नाम से पुकारा जाता था। असल में महाराजा के समय उद्यान विभाग के मुखिया के नाम पर ही इसका नामकरण कर दिया गया था।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ट्यूलिप गार्डन घूमने और केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के गर्मजोशी भरे आतिथ्य-सत्कार का आनंद लेने का आग्रह किया। बाग के बारे में ट्वीट करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, "जब भी आपको अवसर मिले, जम्मू-कश्मीर की यात्रा करें और सुंदर ट्यूलिप गार्डन का दर्शन करें।"

उन्होंने कहा, "ट्यूलिप के अलावा, आप जम्मू-कश्मीर के लोगों के गर्मजोशी भरे आतिथ्य-सत्कार का अनुभव करेंगे।" मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "कल 25 मार्च जम्मू-कश्मीर के लिए खास है। जबरवन पर्वत की तलहटी में स्थित अद्भुत ट्यूलिप गार्डन आगंतुकों के लिए खुल जाएगा। गार्डन में 64 से अधिक किस्मों के 15 लाख से अधिक फूल दिखाई देंगे।"

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीमनोज सिन्हालद्दाखगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान