लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत देर रात पहुंचे दिल्ली, सोनिया गांधी से आज मुलाकात, राजस्थान कांग्रेस में घमासान का निकलेगा हल?

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2022 07:22 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार देर रात दिल्ली पहुंच गए। आज सोनिया गांधी के साथ उनकी अहम बैठक है। इसमें राजस्थान में कांग्रेस में जारी संकट का हल निकल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत बुधवार देर रात दिल्ली पहुंचे, सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात।गहलोत ने कल रात दिल्ली पहुंचकर पत्रकारों से कहा- सोनिया गांधी के नेतृत्व सभी एकजुट हैं।कांग्रेस में अनुशासन हमेशा रहा है, ये घर की बात है और इसे सुलझा लिया जाएगा: अशोक गहलोत

नई दिल्ली: राजस्थानकांग्रेस में मचे घमासान का हल क्या निकलेगा, इसे लेकर आज बड़ा अपडेट आ सकता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार देर रात दिल्ली पहुंच गए। ऐसे में आज उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात हो सकती है। इससे पहले गहलोत को बुधवार दिन में ही दिल्ली पहुंचना था लेकिन वे नहीं पहुंच सके थे।

कांग्रेस में हमेशा अनुशासन रहा है: अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने दिल्ली पहुंचने के बाद पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने कहा कि वे सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। साथ ही गहलोत ने कहा, 'हमारे दिन में जो नंबर वन होता है, हम उसकी अगुवाई में काम करते हैं। हम सोनिया गांधी के नेतृत्व में आगे भी एकजुट रहेंगे। कांग्रेस में अनुशासन हमेशा रहा है।'

राजस्थान को लेकर पर गहलोत ने कहा कि ये घर की बात और इसे सुलझा लिया जाएगा। माना जा रहा है कि गहलोत अब पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे या नहीं, यह सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा। गहलोत ने कहा था कि वह पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। हालांकि, राज्य के ताजा राजनीत‍िक घटनाक्रम से चीजें कुछ अस्‍पष्‍ट हो गई हैं। 

गहलोत ने दिल्ली रवाना होने से पहले कल कुछ विधायकों सहित मंत्रियों के साथ बैठक भी की थी। इसमें प्रताप सिंह खाचरियावास, विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, शांति धारीवाल और महेश जोशी मौजूद थे।

राजस्थान की कुर्सी को लेकर खींचतान

गहलोत के वफादार व‍िधायकों ने राज्‍य में मुख्‍यमंत्री बदले जाने पर आपत्ति जताई है। वहीं, मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में आगे माने जा रहे सचिन पायलट मंगलवार को नई दिल्‍ली पहुंचे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक कराने यहां आए कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी माकन ने सोमवार को कहा था कि (गहलोत के वफादार व‍िधायकों द्वारा) विधायक दल की आधिकारिक बैठक में न आकर उसके समानांतर बैठक करना अनुशासनहीनता है। 

कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात को मुख्‍यमंत्री निवास पर होनी थी। लेकिन गहलोत के वफादार विधायक इसमें नहीं आए। इन विधायकों ने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ सीपी जोशी से म‍िलने गए और अपने इस्‍तीफे उन्‍हें सौंपे। इन विधायकों की ओर से धारीवाल, जोशी व प्रताप सिंह खाचर‍ियावास जाकर माकन एवं मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले। 

कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने मंगलवार रात को मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी सहित पार्टी के नेता धर्मेंद्र राठौड़ को अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था और 10 दिन के भीतर यह बताने के लिए कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।

(भाष इनपुट)

टॅग्स :कांग्रेसअशोक गहलोतसोनिया गाँधीराजस्थानसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव