लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत को 'दिल्ली दरबार' ने किया तलब, सोनिया गांधी के सक्रिय होने से अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले पार्टी में बढ़ी हलचल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 21, 2022 12:37 IST

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले दिल्ली में सोनिया-वेणुगोपाल की बैठक हुई। जिसके बाद केसी वेणुगोपाल ने 10 जनपथ के प्रति समर्पित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फोन करके दिल्ली बुलाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी संगठन अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले हुईं सक्रिय सोनिया गांधी ने केसी वेणुगोपाल के साथ मीटिंग करने के बाद अशोक गहलोत को दिल्ली बुलाया गहलोत अघोषित तौर पर 10 जनपथ की ओर से पार्टी अध्यक्ष पद से उम्मीदवार बताये जा रहे हैं

दिल्ली:कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है पार्टी में आंतरिक हलचल बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी संगठन अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले सक्रिय हो गई हैं और उन्होंने मंगलवार को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। 

बताया जा रहा है कि सोनिया-वेणुगोपाल की बैठक के बाद 10 जनपथ के प्रति समर्पित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिल्ली बुलाया गया है। कहा जा रहा है कि दिल्ली कूच से पहले सीएम गहलोत ने जयपुर में विधायकों के साथ अध्यक्ष पद के चुनाव के संबंध में चर्चा की।

समाचार वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक केसी वेणुगोपाल ने सोनिया गांधी के बुलावे पर केरल से दिल्ली पहुंचे। वेणुगोपाल केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल थे। सोनिया गांधी ने केसी वेणुगोपाल के साथ पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के लिए किये जा रहे तैयारियों के संबंध में अंतिम चर्चा की।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र 24 सितंबर से भरे जाएंगे। सोनिया गांधी से मीटिंग खत्म होने के बाद वेणुगोपाल ने सीधे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को फोन किया और उन्हें बुधवार को दिल्ली आकर सोनिया गांधी से मिलने के लिए कहा।

बताया जा रहा है वेणुगोपाल के फोन के बाद सीएम गहलोत ने मंगलवार की रात 10 बजे मुख्यमंत्री आवास पर विधायकों के साथ एक बैठक की। बैठक में गहलोत ने विधायकों से कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में दिल्ली बुलाया है और वह अध्यक्ष पद के चुनाव के विषय में उनके फैसले को स्वीकार करेंगे।

हालांकि, इस ऐलान के साथ सीएम गहलोत ने पार्टी विधायकों से कहा कि वह अध्यक्ष पद की रेस में नहीं हैं और राज्य में मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे और अगले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को जीत दिलाएंगे। लेकिन गहलोत के इस संदेश के बावजूद बैठक में मौजूद विधायकों ने संकेत दिया कि गहलोत कांग्रेस की कमान संभाल सकते हैं और साथ में राजस्थान के सीएम भी बने रह सकते हैं।

वहीं गहलोत के दिल्ली बुलावे पर पार्टी सूत्रों क कहना है कि बुधवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद वो राहुल गांधी से मिलने के लिए केरल भी रवाना हो सकते हैं और केरल से वापसी के बाद वो 30 सितंबर यानी नामांकन के अंतिम दिन तक दिल्ली में ही जमे रहेंगे। 

मालूम हो कि अशोक गहलोत कथित तौर पर 10 जनपथ की ओर से पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के तौर पर पहली पसंद बताये जा रहे हैं। 

टॅग्स :सोनिया गाँधीKC Venugopalअशोक गहलोतकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां