मनसुख मंडाविया के पत्र पर अशोक गहलोत का पलटवार, कहा- मोदी सरकार इतनी घबरा गई है कि...

By मनाली रस्तोगी | Published: December 21, 2022 02:27 PM2022-12-21T14:27:00+5:302022-12-21T14:28:14+5:30

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक पत्र में अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उचित कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

Ashok Gehlot retorts after Health Minister Mansukh Mandaviya's letter | मनसुख मंडाविया के पत्र पर अशोक गहलोत का पलटवार, कहा- मोदी सरकार इतनी घबरा गई है कि...

मनसुख मंडाविया के पत्र पर अशोक गहलोत का पलटवार, कहा- मोदी सरकार इतनी घबरा गई है कि...

Highlightsराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला बोला।गहलोत ने आरोप लगाया कि पत्र का उद्देश्य कांग्रेस के नेतृत्व वाली यात्रा को बाधित करना है।

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला बोला। दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक पत्र में अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उचित कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

ऐसे में गहलोत ने आरोप लगाया कि पत्र का उद्देश्य कांग्रेस के नेतृत्व वाली यात्रा को बाधित करना है। इसी क्रम में अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, "राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर की सुबह पूरी हो गई पर यहां उमड़ी भारी भीड़ से भाजपा एवं मोदी सरकार इतनी घबरा गई है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 20 दिसंबर को श्री राहुल गांधी को राजस्थान में कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने हेतु पत्र लिख रहे हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "यह स्पष्ट दिखाता है कि भाजपा का उद्देश्य बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर भारत जोड़ो यात्रा को डिस्टर्ब करने का है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री जी ने त्रिपुरा में रैली की थी जहां किसी भी कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं हुई। कोविड की दूसरी लहर में पीएम ने बंगाल में बड़ी रैलियां की थीं‌। अगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का उद्देश्य राजनीतिक ना होकर उनकी चिंता जायज है तो उन्हें सबसे पहला पत्र प्रधानमंत्री को लिखना चाहिए था।"

मांडविया ने पत्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उचित कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है, जिसमें विफल रहने पर यात्रा रद्द कर दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मास्क, सैनिटाइजर के उपयोग पर जोर दिया और कहा कि केवल टीकाकरण वाले लोगों को ही भाग लेना चाहिए। चीन सहित देशों में कोविड मामलों में वृद्धि के बीच राजस्थान के तीन सांसदों द्वारा उठाई गई चिंताओं के बाद यह पत्र भेजा गया था।

Web Title: Ashok Gehlot retorts after Health Minister Mansukh Mandaviya's letter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे