लाइव न्यूज़ :

आशा गांव-गांव जा कर मां की देखभाल करती हैं, बच्चे के पालन पोषण करती हैं इसलिए मैं अमेठी में आशा को यशोदा नाम देती हूंः स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: September 12, 2019 13:27 IST

100 दिन के रिपोर्ट कार्ड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक देश में 10 करोड़ परिवारों को फायदा पहुंचा है और अब तक 40 लाख लोग इसका लाभ उठा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेठी में किचन गार्डन योजना की शुरुआत, सांसद स्मृति ईरानी ने उद्घाटन किया।अमेठी में इस योजना के तहत 668 विद्यालयों को 95 लाख 70 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि देश में किसान सम्मान योजना के तहत लगभग छह करोड़ से अधिक किसानों को फायदा पहुंचा है और इस पर सरकार ने आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च किया है।

सांसद स्मृति ईरानी गौरीगंज के नवोदय विद्यालय में आशा सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना से किसानों को काफी फायदा हुआ है। उन्हें खेती करने में मदद मिल रही है।

ईरानी ने आशा बहुओं की चर्चा करते कहा, ‘‘आशा गांव-गांव जा कर हर मां की देखभाल करती हैं, बच्चे के पालन पोषण में मदद करती हैं इसलिए मैं आज अमेठी में आशा को यशोदा नाम देती हूँ।’’  100 दिन के रिपोर्ट कार्ड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक देश में 10 करोड़ परिवारों को फायदा पहुंचा है और अब तक 40 लाख लोग इसका लाभ उठा चुके हैं। अमेठी में बृहस्पतिवार से किचन गार्डन योजना की शुरुआत करते हुए स्मृति ने कहा कि इसके तहत प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को 15 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा।

इससे वहां पर सुंदरीकरण सहित अन्य कार्य होंगे। अमेठी में इस योजना के तहत 668 विद्यालयों को 95 लाख 70 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। ईरानी ने कहा कि पिछले 100 दिनों में उन्होंने 225 करोड़ की लागत से 210 सड़कों के निर्माण और अन्य योजनाओं की शुरुआत की है।

550 करोड़ की लागत से अमेठी में रेलवे लाइनों का दोहरीकरण, विद्युतीकरण, स्टेशनों का सुंदरीकरण किया जा रहा है और इस तरह पिछले 100 दिनों में अमेठी में उन्होंने 800 करोड़ रुपए का विकास किया है। उन्होंने बताया कि अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना हो रही है और इसके संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक हर विद्यालय में जाकर लोगों को उन्नत किस्म के बीजों की जानकारी देंगे।

 

टॅग्स :अमेठीउत्तर प्रदेशमोदी सरकारस्मृति ईरानीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन