लाइव न्यूज़ :

ओवैसी ने कहा- कांग्रेस से पैसा लो और वोट मुझे दो, मैं उनसे कहता हूं मेरी कीमत सिर्फ 2000 रुपये नहीं है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 10:11 IST

उन्होंने कहा कि आपलोगों को यह पैसा मेरी वजह से मिल रहा है, इसलिए आप वोट मुझे ही दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस को दर बढ़ाने के लिए भी कहता हूं, मेरी कीमत केवल 2000 रुपये नहीं है। मैं इससे अधिक मूल्य का हूं।

Open in App
ठळक मुद्देऑल इंडिया मजलिस-ए-इ्त्तेहादुल मुस्लिमीन  (AIMIM) सुप्रीमो व सांसद असदुद्दीन ओवैसी की दो सेल्फी ट्विटर पर रविवार व सोमवार को वायरल हो रही थीं।सेल्फी शेयर करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा था, 'हैदराबाद के लोग सीएए, एनआरसी और एनपीआर को ना कह रहे हैं।

एआईएमआईएम के नेता व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों के पास बहुत पैसा है, उनसे पैसा लेकर वोट मुझे दो। उन्होंने कहा कि आपलोगों को यह पैसा मेरी वजह से मिल रहा है, इसलिए आप वोट मुझे ही दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस को दर बढ़ाने के लिए भी कहता हूं, मेरी कीमत केवल 2000 रुपये नहीं है। मैं इससे अधिक मूल्य का हूं।

बता दें कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इ्त्तेहादुल मुस्लिमीन  (AIMIM) सुप्रीमो व सांसद असदुद्दीन ओवैसी की दो सेल्फी ट्विटर पर रविवार व सोमवार को वायरल हो रही थीं। ये सेल्फी खुद असदुद्दीन ओवैसी ने दस जनवरी को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी। सेल्फी शेयर करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा था, 'हैदराबाद के लोग सीएए, एनआरसी और एनपीआर को ना कह रहे हैं। यह हमारी नागरिकता का पर्याप्त प्रमाण है। उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने आज इस विशाल सभा को आयोजित करने में मदद की। उन्हें विशेष धन्यवाद। #CAA_NRC_NPR' 

शुक्रवार (10 जनवरी) को असदुद्दीन ओवैसी ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में  सड़क पर तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ सड़क पर नजर आई। ये सेल्फी असदुद्दीन ओवैसी ने वहीं ली है।

इकोनॉमिक्स्ट रूपा सुब्रमण्या ने असदुद्दीन ओवैसी की सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, जहां तक राजनेताओं की बात है, मैंने हमेशा असदुद्दीन ओवैसी को पंसद किया है और उनकी प्रशंसा और सराहना की है।

असदुद्दीन औवेसी CAA, NRC और NPR का लगातार कर रहे हैं विरोधअसदुद्दीन औवेसी ने कहा है कि उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है। औवेसी ने ट्वीट किया, "मैंने सीएए के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है। एआईएमआईएम भारत के बहुलवादी, धर्मनिरपेक्ष संवैधानिक लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए लड़ाई लड़ेगी। यह लड़ाई हर संभव मंच और हमारे पास मौजूद हर संवैधानिक हथियार का उपयोग कर लड़ी जाएगी।" 

औवेसी ने कहा सीएए का उद्देश्य मुसलमानों को "राष्ट्रविहीन" बनाना है और इससे एक और विभाजन होगा। लोकसभा में औवेसी ने राष्ट्रपिता गांधी का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें महात्मा इसलिये कहा गया क्योंकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में भेदभावपूर्ण नागरिकता कार्ड फाड़ा था। इसके बाद हैदराबाद से सांसद औवेसी ने विरोधस्वरूप विधेयक की प्रति फाड़ दी थी।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीइंडियाकांग्रेसअमित शाहएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन