लाइव न्यूज़ :

दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता हैं असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस नेता ने किया दावा

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 7, 2023 09:29 IST

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य निरंजन ने 5 जनवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि सांसद असदुद्दीन ओवैसी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं जो आयोग के प्रावधान के खिलाफ है। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता जी निरंजन ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों राजेंद्र नगर और खैरताबाद में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं।उन्होंने कहा कि यह एक निर्वाचित सांसद की स्पष्ट गैरजिम्मेदारी और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन में चुनाव तंत्र की लापरवाही को दर्शाता है।

हैदराबाद: कांग्रेस नेता जी निरंजन ने दावा किया है कि एआईएमआईएम नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने खुद को दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता के रूप में पंजीकृत कराया है, जो स्पष्ट रूप से भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के खिलाफ है। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य निरंजन ने 5 जनवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि सांसद असदुद्दीन ओवैसी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं जो आयोग के प्रावधान के खिलाफ है। 

उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों राजेंद्र नगर और खैरताबाद में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि यह एक निर्वाचित सांसद की स्पष्ट गैरजिम्मेदारी और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन में चुनाव तंत्र की लापरवाही को दर्शाता है।

कांग्रेस नेता जी निरंजन ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची भी संलग्न की, जिसे उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करने का दावा किया।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीचुनाव आयोगकांग्रेसएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह