Jammu-Kashmir: बंद पड़े पर्यटनस्थल खुलते ही कश्मीर में टूरिस्टों की बहार आ गई
By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 27, 2026 11:45 IST2026-02-27T11:45:38+5:302026-02-27T11:45:50+5:30
Jammu-Kashmir: रिस्पान्स अच्छा है। एक बार जब ट्यूलिप गार्डन पूरी तरह से खुल जाएगा और अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर जाना आसान हो जाएगा, तो टूरिस्ट के आने की संख्या दोगुनी होने की उम्मीद है।

Jammu-Kashmir: बंद पड़े पर्यटनस्थल खुलते ही कश्मीर में टूरिस्टों की बहार आ गई
Jammu-Kashmir: पिछले साल पहलगाम हमले के बाद बंद किए गए पर्यटनस्थलों को सरकार ने फिर से खोल दिया है, जिसके बाद कश्मीर में टूरिस्ट एक्टिविटी तेज हो गई है। इस कदम से लोकल बिजनेस को राहत मिली है और पर्यटकों के बीच भरोसा वापस आने का संकेत मिला है। श्रीनगर में ट्रैवल आपरेटर्स का कहना था कि पिछले दस दिनों में पूछताछ तेजी से बढ़ी है। आने वाले हफ़्तों के लिए एडवांस बुकिंग में बढ़ोतरी दिख रही है, खासकर वीकेंड ट्रिप्स के लिए। श्रीनगर के एक होटल मैनेजर, फैयाज अहमद कहते थे कि हमें जम्मू कश्मीर और बाहर के टूरिस्ट्स से रेगुलर काल्स आ रहे हैं।
कई लोग कम जानी-मानी जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए छोटे ब्रेक प्लान कर रहे हैं। वे कहते थे कि सर्दियों की सुस्ती के मुकाबले रूम आक्यूपेंसी में सुधार हुआ है।
यूसमर्ग में दुकान चलाने वाले मुश्ताक अहमद कहते थे कि ने कहा कि पिछले हफ़्तों के मुकाबले रोजाना आने वाले पर्यटकों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। वे कहते थे कि महीनों तक, हमारे पास बहुत कम अूरिस्ट आते थे। अब परिवार के परिवार फिर से आ रहे हैं। चाय, स्नैक्स और लोकल चीजों की बिक्री में भी सुधार हुआ है।
दूधपथरी में, टट्टू मालिक तारिक अहमद के बकौल, टूरिस्ट अधिक समय तक रुक रहे हैं और सर्विस हायर कर रहे हैं। वेकहते थे कि पर्यटक रिलैक्स हैं। वे खुली जगहों का मजा ले रहे हैं। हमारी इनकम वापस आने लगी है।
शोपियां में, लोकल गाइड ऐजाज मीर के शब्दों में, पीर की गली और दुबजन जैसी जगहें शांत जगहों की तलाश करने वाले ट्रैवलर्स का ध्यान खींच रही हैं। वे कहते थे कि लोग पदपावन और दूसरी सुंदर जगहों के बारे में पूछ रहे हैं। वे कुछ नया और कम भीड़ वाला चाहते हैं।
गंदरबल के हंग पार्क में, वेंडर शबनम बानो कहती थीं कि वीकेंड अब परिवारों और स्टूडेंट्स के साथ बिजी रहते हैं। वुलर लेक पर बोट आपरेटर गुलाम नबी ने कहा कि फिर से खुलने से उम्मीद जगी है। उनका कहना था कि हमारी रोजी-रोटी टूरिस्ट पर निर्भर करती है। आवाजाही बेहतर हुई है, और हमें वसंत में और अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
टूरिज्म डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी ने इस ट्रेंड को पाजिटिव बताया। अधिकारी का कहना था कि फिर से खुली जगहों पर लगातार और हेल्दी फ्लो है। रिस्पान्स अच्छा है। एक बार जब ट्यूलिप गार्डन पूरी तरह से खुल जाएगा और अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर जाना आसान हो जाएगा, तो टूरिस्ट के आने की संख्या दोगुनी होने की उम्मीद है।
वे कहते थे कि सिक्योरिटी इंतजाम और बेहतर कोआर्डिनेशन से भरोसा फिर से बनाने में मदद मिली है।
कश्मीर में जिन जगहों को मंजूरी दी गई है, उनमें बडगाम में यूसमर्ग और दूधपथरी, कोकरनाग में डंडीपोरा पार्क, शोपियां में पीर की गली, दुबजन और पदपावन, श्रीनगर में अस्तनपोरा और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन, गंदरबल में थजवास ग्लेशियर और हंग पार्क, और बारामुल्ला में वुल्लर झील शामिल हैं।
पिछले कई दिनों से इन जगहों पर लगातार पर्यटकों खासकर परिवारों और युवा यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है।