जेल अधिकारियों को जमानत के कागजात मिलने पर आज रिहा हो सकते हैं आर्यन खान

By भाषा | Published: October 30, 2021 08:19 AM2021-10-30T08:19:18+5:302021-10-30T08:19:18+5:30

Aryan Khan may be released today if jail authorities get bail papers | जेल अधिकारियों को जमानत के कागजात मिलने पर आज रिहा हो सकते हैं आर्यन खान

जेल अधिकारियों को जमानत के कागजात मिलने पर आज रिहा हो सकते हैं आर्यन खान

मुंबई, 30 अक्टूबर अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान आज मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा हो सकते हैं। अधिकारियों ने शनिवार को सुबह कारागार के बाहर स्थित जमानत बॉक्स को खोल दिया ताकि आर्यन की रिहाई से संबंधित कागजात लिए जा सकें।

जेल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘कारागार के बाहर ‘बेल ऑर्डर बॉक्स’ को शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे खोला गया और अधिकारियों ने जमानत के छह से सात आदेश लिए। इनमें आर्यन खान से संबंधित आदेश भी था। वह एक घंटे के भीतर जेल से बाहर आ सकते हैं।’’

बंबई उच्च न्यायालय ने मादक पदार्थ मामले में आर्यन की जमानत के लिए 14 शर्तें लागू की हैं जिनमें एक लाख रुपये के निजी मुचलके का भुगतान और यहां एनसीबी दफ्तर में हर सप्ताह हाजिरी लगाना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Aryan Khan may be released today if jail authorities get bail papers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे