लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल को उत्तराखंड में लगा भारी झटका, विधानसभा चुनाव में 'आप' के सीएम चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल हुए बीजेपी में शामिल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 25, 2022 14:58 IST

'आप' के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जिस रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को 'आप' का सीएम चेहरे बनाया था, उन्होंने राजनीति पलटी मारते हुए भाजपा को ज्वाइन कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड चुनाव में 'आप' का सीएम चेहरा रहे रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में हुए शामिलअजय कोठियाल जिस पुष्कर सिंह धामी सरकार को कोस रहे थे, आज उसी के शरणागत हो गयेचुनावी हार के बाद 'आप' के द्वारा किए जा रहे व्यवहार से कर्नल अजय कोठियाल नाराज चल रहे थे

देहरादून: पंजाब और दिल्ली में परचम लहरा रही आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जिस रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को 'आप' का सीएम चेहरे बनाया था, उन्होंने राजनीति पलटी मारते हुए 'आप' को अंतिम नमस्कार कर दिया है।

जी हां, रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कंधे को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। बीते फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल जिस पुष्कर सिंह धामी सरकार को कोस रहे थे, आज उसी के शरणागत हो गये हैं।

मजेदार बात यह है कि मंगलवार को जब रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल के भाजपा में शामिल होने की प्रक्रिया को पूरा किया गया तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राज्य भाजपा प्रमुख मदन कौशिक के साथ उपस्थत थे।

कर्नल अजय कोठियाल ने 18 मई को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। कहा जा रहा है कि उत्तराखंड में मिली चुनावी हार के बाद 'आप' के द्वारा किए जा रहे व्यवहार से कर्नल अजय कोठियाल नाराज चल रहे थे।

'आप' ने उत्तराखंड चुनाव में 70 विधानसभा सीटों को जितने के लिए जिस कर्नल अजय कोठियाल पर बडज़ा दांव खेला था अब वो ही आप को गच्चा दे बैठे और उस पार्टी में शामिल हो गये, जिसके विरोध में खुद प्रचार कर रहे थे।

लेकिन उत्तराखंड की जनता ने आप को सिरे से खारिज कर दिया था और इसका सबसे प्रमाण था कि आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल स्वयं गंगोत्री निर्वाचन क्षेत्र से अपनी चुनावी जमानत गवां बैठे थे।

हालांकि आप ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब में बेहतर प्रदर्शन किया था और वहां पर सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी अकाली दल को चारों खाने चित करते हुए शानदार तरीके से सरकार बनाई। लेकिन यूपी, गोवा और उत्तराखंड में पूरी ताकत झोंकने के बावजूद अरविंद केजरीवाल को उन प्रदेशों की जनता खारिज कर दिया था। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत