अरविंद केजरीवाल ने कहा- कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं, दिल्ली की तैयारी पुख्ता, सक्रिय मामलों में केरल सबसे ऊपर

By शिवेंद्र कुमार राय | Published: March 31, 2023 02:18 PM2023-03-31T14:18:40+5:302023-03-31T14:19:47+5:30

एक्सपर्ट के मुताबिक कोविड के बढ़ते मामलों के पीछे नया XBB.1.16 वेरिएंट हो सकता है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अगर पूरे देश की बात करें तो 31 मार्च 2023 को सक्रिय मामलों की संख्या 15,208 के आसपास बनी हुई है।

Arvind Kejriwal said No need to panic from Corona Delhi's preparations Kerala tops in active cases | अरविंद केजरीवाल ने कहा- कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं, दिल्ली की तैयारी पुख्ता, सक्रिय मामलों में केरल सबसे ऊपर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैंकेरल अभी भी सक्रिय मामलों के मामले में सबसे ऊपर हैकिसी भी स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली की तैयारी पुख्ता

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तैयारियों को लेकर एक बैठक की और इसके बाद जानकारी देते हुए बताया कि कोविड के  बढ़ते मामलों पर घबराने की जरूरत नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली की तैयारी पुख्ता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "केंद्र ने 6 राज्यों की पहचान की थी जिनमें कोरोना तेजी से बढ़ रहा है लेकिन इसमें दिल्ली नहीं है। राज्य में 15 मार्च को 42 कोविड केस थे जो 30 मार्च को 295 हो गए। फिलहाल दिल्ली में कुल सक्रिय केस 932 हैं और 30 मार्च को 2363 टेस्ट किए गए। 3 मौतें हुई हैं जिसमें 2 दिल्ली के बाहर के रहने वाले थे।"

तैयारियो के लेकर केजरीवाल ने कहा, "हम सभी मामलों की जीनोम सिक्वेसिंग करवाते हैं। इस वक्त XBB1.16 वैरियंट आ रहा है। यह खतरनाक नहीं है। ये वैक्सिन लगाने के बावजूद संक्रमित करता है। दिल्ली में 7,986 बेड तैयार हैं। 1 लाख से ज्यादा आरटीपीसीआर रोज किया जा सकता है। एंबुलेंस और ऑक्सीजन राज्य के पास पर्याप्त मात्रा में हैं। हम मॉक ड्रिल करते रहते हैं। दिल्ली सरकार का जोर इस बात पर है कि लोगों को कोविड के उपयुक्त व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया जाए। हवाई अड्डे पर भी 2 प्रतिशत लोगों का रैंडम टेस्ट किया जा रहा है।"

एक्सपर्ट के मुताबिक कोविड के बढ़ते मामलों के पीछे नया XBB.1.16 वेरिएंट हो सकता है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अगर पूरे देश की बात करें तो  31 मार्च 2023 को सक्रिय मामलों की संख्या 15,208 के आसपास बनी हुई है। 30 मार्च 2023 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 13,509 थी, जबकि 29 मार्च को इनकी संख्या 11,903 दर्ज की गई थी। 

केरल अभी भी सक्रिय मामलों के मामले में सबसे ऊपर है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 3,094 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1,390 लोग कोविड-19 से उबरे हैं, जबकि छह लोगों की मौत इस महामारी से हुई है।

Web Title: Arvind Kejriwal said No need to panic from Corona Delhi's preparations Kerala tops in active cases

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे