लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर ट्रस्ट की घोषणा पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- अच्छे काम के लिए सही समय नहीं होता

By भाषा | Updated: February 5, 2020 22:16 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय में यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्र के निर्णय का स्वागत किया और देश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अच्छी चीज है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनावों से तीन दिन पहले ट्रस्ट का गठन करने की घोषणा पर आप सुप्रीमो और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि ‘‘अच्छे काम’’ के लिए सही समय नहीं होता। संवाददाताओं ने जब केजरीवाल से पूछा कि आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए क्या केंद्र की भाजपा सरकार ने यह घोषणा की है तो उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग समय के बारे में पूछ रहे हैं। अच्छे काम के लिए सही समय नहीं होता।’’

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनावों से तीन दिन पहले ट्रस्ट का गठन करने की घोषणा पर आप सुप्रीमो और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि ‘‘अच्छे काम’’ के लिए सही समय नहीं होता।

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय में यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्र के निर्णय का स्वागत किया और देश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अच्छी चीज है।

संवाददाताओं ने जब उनसे पूछा कि आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए क्या केंद्र की भाजपा सरकार ने यह घोषणा की है तो उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग समय के बारे में पूछ रहे हैं। अच्छे काम के लिए सही समय नहीं होता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि वे आज और कल भी और ज्यादा घोषणाएं करें। कोई समस्या नहीं है।’’ इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में पिछले वर्ष नवम्बर में राम जन्मभूमि- बाबरी मस्जिद मामले में उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के आलोक में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट का गठन करने की घोषणा की।

टॅग्स :राम मंदिरदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह