लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने प्राधिकारियों को दिल्ली में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाने का दिया निर्देश

By भाषा | Updated: September 9, 2020 16:46 IST

अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारियों और सरकारी अस्पतालों के एमएस के साथ एक समीक्षा बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 3,609 नये मामले सामने आये थे जो कि पिछले 76 दिनों में एक दिन सामने आये सबसे अधिक हैं।मंगलवार को एक दिन में सामने आये मामले 25 जून के बाद से सबसे अधिक थे, जब शहर में 3,390 मामले सामने आये थे।दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक साक्षात्कार में कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि अगले करीब 10 दिन में ‘‘स्थिर’’ होगी।

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिकित्सा अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों को शहर में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने का बुधवार को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव विजय देव, वरिष्ठ अधिकारियों और दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों (एमएस) के साथ एक समीक्षा बैठक की।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारियों और सरकारी अस्पतालों के एमएस के साथ एक समीक्षा बैठक की। मैंने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी एमएस और अधिकारियों को सभी संभव कदम उठाने का निर्देश दिया है और इस संबंध में अस्पतालों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।’’

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 3,609 नये मामले सामने आये थे जो कि पिछले 76 दिनों में एक दिन सामने आये सबसे अधिक हैं। शहर में रिकार्ड 45,000 कोविड-19 जांच की गई। मंगलवार को एक दिन में सामने आये मामले 25 जून के बाद से सबसे अधिक थे, जब शहर में 3,390 मामले सामने आये थे।

23 जून को, दिल्ली में अभी तक सबसे अधिक 3,947 मामले सामने आये थे। मंगलवार को कोविड-19 के मामले रविवार को सामने आये मामलों से भी अधिक थे जब 3,256 मामले सामने आये थे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि अगले करीब 10 दिन में ‘‘स्थिर’’ होगी।

जैन ने कहा था, ‘‘नए मामलों में इस तरह की वृद्धि का एक मुख्य कारण यह है कि हम अधिक संख्या में जांच कर रहे हैं। हमने बाजारों में, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में, मुहल्ला क्लीनिक, अस्पतालों में तथा ऐसे ही अन्य कई स्थानों पर जांच की है।’’ 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालइंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव