अरुंधति रॉय का विवादित बयान, कहा-कोई पूछे तो नाम रंगा-बिल्ला और पता रेस कोर्स बताएं

By स्वाति सिंह | Published: December 25, 2019 07:31 PM2019-12-25T19:31:14+5:302019-12-25T19:43:23+5:30

लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय ने बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में दिल्ली यूनिवर्सिटी में जमा हुए कई यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने पहुंची थीं।

Arundhati Roy advice to people Give your name as Ranga Billa, address 7, Race Course Road to NPR officials | अरुंधति रॉय का विवादित बयान, कहा-कोई पूछे तो नाम रंगा-बिल्ला और पता रेस कोर्स बताएं

अरुंधति रॉय ने यह भी दावा किया कि एनआरसी देश के मुस्लिमों के खिलाफ है।

Highlightsअरुंधति रॉय ने दावा किया कि एनपीआर एनआरसी के लिए डेटाबेस का काम करेगा।रॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एनआरसी मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

लेखिका और कार्यकर्ता अरुंधति रॉय ने बुधवार को दावा किया कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के लिए डेटाबेस का काम करेगा। उन्होंने लोगों से एनपीआर का विरोध करने का आह्वान किया। 

दिल्ली विश्वविद्यालय में एक विरोध रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी दावा किया कि एनआरसी देश के मुस्लिमों के खिलाफ है।  बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा 'एनपीआर के लिए जब सरकारी कर्मचारी जानकारी मांगने आपके घर आएं तो उन्हें अपना नाम रंगा बिल्ला-कुंगफू कुट्टला बताइए। अपने घर का पता देने के बजाए प्रधानमंत्री के घर का पता लिखवाएं।'

रॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एनआरसी मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा 'सरकार एनआरसी और डिटेंशन कैंप के मुद्दे पर झूठ बोल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस विषय पर देश के सामने गलत तथ्य पेश किए हैं। जब कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र, सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाते हैं तो इन छात्रों को अर्बन नक्सल कह दिया जाता है।'

बता दें कि लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय ने बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में दिल्ली यूनिवर्सिटी में जमा हुए कई यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने पहुंची थीं। उनके साथ बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब और अर्थशास्त्री अरुण कुमार भी नॉर्थ कैंपस पहुंचे थे।

Web Title: Arundhati Roy advice to people Give your name as Ranga Billa, address 7, Race Course Road to NPR officials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे