लाइव न्यूज़ :

विजय माल्या के प्रत्यर्पण का आदेश भारत की बड़ी उपब्धि: अरुण जेटली

By भाषा | Updated: December 10, 2018 20:27 IST

जेटली ने यहां जारी ट्वीट में कहा, ‘‘भारत के लिये बड़ी सफलता का दिन। भारत के साथ धोखाधड़ी करने वाला कोई भी खुला नहीं घूम सकता।

Open in App

भारत से भागे शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण की अनुमति देने के ब्रिटेन की अदालत के सोमवार के आदेश को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वाले इस व्यक्ति ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में फायदा कमाया और अब उसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार कटघरे खड़ा करा रही है।ब्रिटेन की एक अदालत ने विजय माल्या का भारत को प्रत्यर्पण करने का आदेश दिया है। बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने के मामले में भारत को माल्या की जरूरत है। ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत की प्रमुख मजिस्ट्रेट एम्मा अरबुथनोट ने कहा, ‘‘कि इस बात के कोई संकेत नहीं है कि उनके खिलाफ झूठे मामले लाये जा रहे हैं।’’ जेटली ने यहां जारी ट्वीट में कहा, ‘‘भारत के लिये बड़ी सफलता का दिन। भारत के साथ धोखाधड़ी करने वाला कोई भी खुला नहीं घूम सकता। ब्रिटेन की अदालत का फैसला स्वागतयोग्य है। एक दोषी जिसे संप्रग सरकार के दौरान फायदा हुआ, उसे राजग सरकार ने कटघरे में पहुंचाया है।’’ माल्या मार्च 2016 में ब्रिटेन भाग गये थे। भारत में बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने के मामले में उनकी जरूरत है। माल्या ने यह कर्ज अपनी किंगफिशन एयरलाइंस के लिये कई बैंकों से लिया था। 

टॅग्स :अरुण जेटलीविजय माल्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारतराहुल गांधी ने कहा-अरुण जेटली को मुझे धमकाने के लिए भेजा गया था?, जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने कहा-2019 में पिता का निधन हो गया था और 2020 में कैसे मिले आप?

भारतVIDEO: लंदन में एक साथ दिखे विजय माल्या और ललित मोदी, ग्रैंड पार्टी में गाना गाते हुए वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं