आईसीयू में अरुण जेटली, राष्ट्रपति कोविंद एम्स जाकर स्वास्थ्य का हाल जाना

By भाषा | Published: August 16, 2019 01:46 PM2019-08-16T13:46:09+5:302019-08-16T13:46:09+5:30

राष्ट्रपति के अस्पताल पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी इस दौरान वहां मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार जेटली (66) की स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनके उपचार पर नजर रख रही है।

Arun Jaitley in ICU, President Kovind AIIMS going to know health | आईसीयू में अरुण जेटली, राष्ट्रपति कोविंद एम्स जाकर स्वास्थ्य का हाल जाना

बीते शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने एम्स जाकर जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

Highlightsसूत्रों ने बताया कि जेटली नौ अगस्त से एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत ‘‘गंभीर’’ बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार जेटली (66) की स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनके उपचार पर नजर रख रही है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को एम्स जाकर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के स्वास्थ्य का हाल जाना। सूत्रों ने बताया कि जेटली नौ अगस्त से एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत ‘‘गंभीर’’ बनी हुई है।

राष्ट्रपति के अस्पताल पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी इस दौरान वहां मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार जेटली (66) की स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनके उपचार पर नजर रख रही है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने नौ अगस्त के बाद से उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया है। सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था।

बीते शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने एम्स जाकर जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी, जिसके बाद उनके कार्यालय ने कहा था कि जेटली पर इलाज का असर हो रहा है। इस साल मई में जेटली को इलाज के लिये एम्स में भर्ती कराया गया था।

जेटली पेशे से एक वकील हैं और वह भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का अहम हिस्सा रहे थे। उन्होंने वित्त एवं रक्षा दोनों मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था और प्राय: वह सरकार के प्रमुख संकटमोचक के तौर पर कार्य करते रहे हैं।

अपने खराब स्वास्थ्य के कारण ही संभवत: जेटली ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। पिछले साल 14 मई को एम्स में उनके गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ था और उस वक्त उनकी जगह रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। लंबे समय से मधुमेह से ग्रसित होने के कारण अपने बढ़े हुए वजन को ठीक करने के लिये सितंबर 2014 में उन्होंने बेरियाट्रिक सर्जरी करायी थी। 

Web Title: Arun Jaitley in ICU, President Kovind AIIMS going to know health

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे