Arun Jaitley Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, निगम बोध घाट पर पुत्र ने दी मुखाग्नि
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2019 15:43 IST2019-08-25T08:15:52+5:302019-08-25T15:43:01+5:30
Arun Jaitley Funeral: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन हो गए। रविवार को दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Arun Jaitley Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, निगम बोध घाट पर पुत्र ने दी मुखाग्नि
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भाजपा मुख्यालय से निगम बोध घाट फूलों से सजी तोप गाड़ी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ ले जाया गया। उनके बेटे ने चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले जेटली का पार्थिव शरीर रविवार को भाजपा मुख्यालय लाया गया जहां केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और वरिष्ठ पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर और आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की। 66 वर्षीय जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया था जहां नौ अगस्त को उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
25 Aug, 19 : 03:42 PM
बेटे रोहन ने दी चिता को मुखाग्नि
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का रविवार को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ यहां निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और उनके सैकड़ों प्रशंसक तथा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जेटली के बेटे रोहन ने चिता को मुखाग्नि दी।
25 Aug, 19 : 03:28 PM
Delhi: Former Union Minister and BJP leader, #ArunJaitley cremated with full state honours at Nigambodh Ghat, today. pic.twitter.com/Nj2THkdnPv
— ANI (@ANI) August 25, 2019
25 Aug, 19 : 03:18 PM
पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली
अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। निगम बोध घाट पर कई बड़े नेता मौजदू रहे।
25 Aug, 19 : 02:19 PM
निगमबोध घाट पर अमित शाह, राजनाथ सिंह मौजूद
Delhi: Vice-President M Venkaiah Naidu, Defence Minister Rajnath Singh and Union Home Minister Amit Shah, at Nigambodh Ghat. #ArunJaitleypic.twitter.com/uaFwJYyVyX
— ANI (@ANI) August 25, 2019
25 Aug, 19 : 02:06 PM
कुछ देर बाद राजकीय सम्मान के साथ होगा जेटली का अंतिम संस्कार
Delhi: Mortal remains of Former Union Minister and BJP leader #ArunJaitley to be cremated with full state honours at Nigambodh Ghat. pic.twitter.com/dC8FuSZiVj
— ANI (@ANI) August 25, 2019
25 Aug, 19 : 02:05 PM
जेटली का पार्थिव शरीर निगम बोध ले जाया जा रहा है
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भाजपा मुख्यालय से निगम बोध घाट फूलों से सजी तोप गाड़ी में ले जाया जा रहा है। पूरा माहौल ‘जेटली जी अमर रहें’ के नारों से गूंज रहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार दोपहर करीब 2:30 बजे पूरे राजकीय सम्मान से किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता और शोकाकुल लोग सुबह से ही भाजपा मुख्यालय के बाहर जेटली को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कतार में खड़े थे। निगम बोध घाट की ओर से जाने वाली सड़कों पर जेटली को याद करने वाले पोस्टर लगे हुए हैं।
25 Aug, 19 : 02:05 PM
जेटली का पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय लाया गया
पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का पार्थिव शरीर रविवार को भाजपा मुख्यालय लाया गया जहां केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और वरिष्ठ पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर और आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की। हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘ जेटली का निधन अपूरणीय क्षति है और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’’
25 Aug, 19 : 01:16 PM
कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
Delhi: Union Ministers Harsh Vardhan and Piyush Goyal and Jharkhand CM Raghubar Das pay last respects to Former Union Minister and BJP leader #ArunJaitley at BJP headquarters. pic.twitter.com/oaosUCLbG9
— ANI (@ANI) August 25, 2019
25 Aug, 19 : 11:33 AM
भाजपा मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता और शोकाकुल लोग अंतिम दर्शनों के लिए कतार में खड़े हैं और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा जेटली तेरा नाम रहेगा’ तथा ‘जेटली जी अमर रहें’ जैसे नारे लगा रहे हैं। शनिवार को जेटली का पार्थिव शरीर उनके आवास पर रखा गया था जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और विभिन्न दलों के नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शाह ने शनिवार को कहा कि जेटली भ्रष्टाचार के खिलाफ एक योद्धा थे और जनता के लिए जनधन योजना लाने, नोटबंदी एवं जीएसटी के सफल क्रियान्वयन का श्रेय उन्हें जाता है।
25 Aug, 19 : 11:02 AM
बीजेपी मुख्यालय पहुंचा जेटली का पार्थिव शरीर
Delhi: Mortal remains of Former Union Minister and Bharatiya Janata Party (BJP) leader #ArunJaitley brought to party headquarters. pic.twitter.com/ew1XADcfj4
— ANI (@ANI) August 25, 2019
25 Aug, 19 : 09:46 AM
आवास से बीजेपी मुख्यालय लाया जा रहा है जेटली का पार्थिव शरीर
Delhi: Mortal remains of Former Union Minister and Bharatiya Janata Party leader (BJP) #ArunJaitley being taken to BJP headquarters. pic.twitter.com/kJ1DOFqU4t
— ANI (@ANI) August 25, 2019
25 Aug, 19 : 09:30 AM
जेटली को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे तमाम राजनेता
अरुण जेटली के आवास पर कई राजनेताओं ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसमें कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा, एनसीपी के शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, आरएलडी नेता अजीत सिंह और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू शामिल हैं।
Delhi: Senior Congress leader Motilal Vohra, NCP leaders Sharad Pawar & Praful Patel, RLD leader Ajit Singh and Former Andhra Pradesh CM & TDP leader N Chandrababu Naidu arrive at the residence of Former Union Minister & BJP leader Arun Jaitley to pay their last respects to him. pic.twitter.com/X0jW3kc67d
— ANI (@ANI) August 25, 2019
25 Aug, 19 : 08:29 AM
छात्रनेता से बीजेपी की पहली पंक्ति तक, देखिए जेटली का राजनीतिक सफर
25 Aug, 19 : 08:28 AM
अमृतसर के स्ट्रीट फूड के शौकीन जेटली
जरूर पढ़ेंः- अमृतसर और उसके ‘स्ट्रीट फूड’ से था अरुण जेटली का ‘अटूट’ प्रेम, इस ढाबे पर लेते थे भोजन का आनंद
25 Aug, 19 : 08:27 AM
देश की बौद्धिक संपदा थे अरुण जेटली
जरूर पढ़ेंः- नितिन गडकरी का ब्लॉग: देश की बौद्धिक संपदा थे अरुण जेटली
25 Aug, 19 : 08:19 AM
जेटली को याद कर भावुक हुए पीएम, बोले- मेरा अरुण चला गया!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बहरीन दौरे से ही अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। भारतीय समुदाय को संबोधन में मोदी ने भरे मन से कहा कि उनका दोस्त अरुण हमेशा के लिए दूर चला गया।
BJP and Arun Jaitley Ji had an unbreakable bond. As a fiery student leader, he was at forefront of protecting our democracy during the Emergency. He became a much liked face of our Party, who could articulate the Party programmes and ideology to a wide spectrum of society.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 24, 2019
25 Aug, 19 : 08:16 AM
अमित शाह ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
बीजेपी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने जेटली के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
With a heavy heart, paid tributes to Arun Jaitley ji. Offered my condolences to his family. pic.twitter.com/AJYmYackRc
— Amit Shah (@AmitShah) August 24, 2019