लाइव न्यूज़ :

Arun Jaitley Death: केजरीवाल ने कहा- देश के लिए बड़ी क्षति, ममता बोलीं- बेहतरीन सांसद और बेमिसाल वकील के निधन से बेहद दुखी

By भाषा | Updated: August 24, 2019 14:51 IST

Arun Jaitley Death News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर सत्तापक्ष के अलावा विपक्ष के नेता भी शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। एक वक्त जेटली के धुर विरोधी रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जेटली के परिवार प्रति संवेदना जाहिर की है।

Open in App
ठळक मुद्देअरुण जेटली के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जेटली असमय निधन देश के लिए बड़ी क्षति है।ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘अरुण जेटली जी के निधन से बेहद दुखी हूं। एक बेहतरीन सांसद एवं बेमिसाल वकील, सभी दल उनका सम्मान करते थे। भारतीय राजनीति में उनके योगदान को याद किया जाएगा। उनकी पत्नी, बच्चों, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’

Arun Jaitley Death News: भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली के चले जाने की खबर सुनते ही राजनीतिक खेमे में गम के बादल छा गए हैं और पार्टी के अलावा विपक्ष के तमाम नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जेटली के असमय निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए बड़ी क्षति बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली का असमय निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है। कानून विशेषज्ञ और एक अनुभवी राजनेता, जिन्हें उनके शासन कौशल के लिए पहचाना जाता था, देश उन्हें याद करेगा। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं एवं प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं।’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘अरुण जेटली जी के निधन से बेहद दुखी हूं। एक बेहतरीन सांसद एवं बेमिसाल वकील, सभी दल उनका सम्मान करते थे। भारतीय राजनीति में उनके योगदान को याद किया जाएगा। उनकी पत्नी, बच्चों, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’

कांग्रेस ने कहा, ‘‘हमें अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं।’’

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें कद्दावर बुद्धिजीवी बताया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ जेटली जीवन से परिपूर्ण, प्रबुद्ध, हास्य-विनोद से परिपूर्ण और करिश्माई शख्सियत थे, उनके जाने से मैंने एक मूल्यवान मित्र खो दिया।’’  उन्होंने कहा, ‘‘जेटली एक बहुआयामी व्यक्तित्व वाले, संविधान, इतिहास, लोक नीति, शासन और प्रशासन के प्रखर ज्ञाता थे।’’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ अरुण जेटली जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं, जेटली जी का जाना मेरे लिये एक व्यक्तिगत क्षति है। उनके रूप में मैंने ना सिर्फ संगठन का एक वरिष्ठ नेता खोया है बल्कि परिवार का एक ऐसा अभिन्न सदस्य भी खोया है जिनका साथ और मार्गदर्शन मुझे वर्षों तक प्राप्त होता रहा।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘‘जेटली जी को अर्थव्यवस्था को निराशा के दौर से बाहर निकालने और वापस पटरी पर लाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। भाजपा में अरुण जी की कमी हमेशा खलेगी। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘ एक कद्दावर नेता जिन्होंने हमेशा अभावग्रस्त लोगों की मदद की... बेमिसाल वक्ता, कानून विशेषज्ञ अरुण जेटली जी ने पूरी ईमानदारी एवं जोश के साथ देश और संगठन की सेवा की। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देती हूं। उनके प्रियजनों को संवेदनाएं। ओम शांति।’’

पूर्व केन्द्रीय मंत्री मंत्री को कई सप्ताह से एम्स में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आज शनिवार दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर आखिरी सांस ली। वह 66 वर्ष के थे।

टॅग्स :अरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारअरविन्द केजरीवालममता बनर्जीनरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंहस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया