लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को लेकर लोकसभा में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बताया वास्तव में क्यों है आज एक काला दिन? 

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 6, 2019 16:33 IST

राज्य सभा में पास होने के बाद मंगलवार (06 अगस्त) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019, लोकसभा पेश किया, जहां गरमा-गरम बहस हो रही है।

Open in App

राज्य सभा में पास होने के बाद मंगलवार (06 अगस्त) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019, लोकसभा पेश किया, जहां गरमा-गरम बहस हो रही है। इस दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पर उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की गिरफ्तारी को लेकर हमला बोला।शशि थरूर ने कहा कि हम क्यों सोचते हैं कि यह वास्तव में एक काला दिन है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की गिरफ्तारी हो रही है और हमारे अपने सहयोगी फारूक अब्दुल्ला की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। हम अब भी जानना चाहते हैं कि वह कहां है? हालांकि इससे पहले राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने फारूक अब्दुल्ला को लेकर कहा था कि लोकसभा में मैं 462 सीट पर बैठती हूं। फारूक अब्दुल्ला सीट 461 पर बैठते हैं। वह जम्मू-कश्मीर से चुने गए हैं। हम उन्हें आज नहीं सुन सकते। अगर आप मुझसे पूछेंगे तो यह बहस अधूरी रह जाएगी। सुले की इस बात को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला को न तो हिरासत में लिया गया और न ही गिरफ्तार किया गया। वह अपनी मर्जी से अपने घर पर हैं। 

इधर, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का बयान आया है और उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह झूठ बोल रहे हैं और उन्हें उनके घर में नज़रबंद किया गया था। 81 वर्षीय अब्दुल्ला ने कहा, "मुझे मेरे घर में नजरबंद किया गया था...मैं दुखी हूँ कि गृहमंत्री इस तरह झूठ बोल रहे हैं।" खबरों के अनुसार, नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को पिछले कुछ दिनों से हिरासत में नजरबंद रखा हुआ था। उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को सोमवार शाम आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :धारा ३७०शशि थरूरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे