लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में मौजूदा स्थिति से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए रोज़ी-रोटी का संकट हुआ खड़ा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2019 08:06 IST

Open in App
ठळक मुद्देअनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने से कुछ दिन पहले राज्य सरकार ने सभी सैलानियों से घाटी छोड़ देने को कहा था।पर्यटन को कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है।

जम्मू्-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के बाद, पर्यटन व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित है। इस वजह से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कश्मीर पांच अगस्त के बाद करीब एक महीने से अप्रत्याशित पाबंदियों से जूझ रहा है जिससे आम जनजीवन प्रभावित है और बाजार बंद हैं तथा सार्वजनिक परिवहन के साधन सड़कों से नदारद हैं।

अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने से कुछ दिन पहले राज्य सरकार ने सभी सैलानियों से घाटी छोड़ देने को कहा था। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, करीब 20 से 25 हजार सैलानी घाटी में मौजूद थे। तब से घाटी में कोई सैलानी नहीं है। पर्यटन को कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है।

श्रीनगर के एक प्रतिष्ठित होटल कारोबारी ने बताया कि अगर मौजूदा स्थिति लंबी खिंचती है तो नौकरियों में कटौती करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो हमारे पास कोई और विकल्प नहीं होगा। हम यह नहीं करना चाहते हैं।’’

नुकसान सिर्फ होटल कारोबारियों को नहीं हो रहा है बल्कि टूर ट्रैवल्स एजेंट, हाउसबोट के मालिक, शिकारावाला, टैक्सी ऑपरेटर और टूरिस्ट गाइडों को भी नुकसान हो रहा है। कुछ ट्रैवल एजेंसियों ने नौकरियों में कटौती करने से बचने के लिए अपने स्टाफ के वेतन में कटौती की है।

एक ट्रैवल एजेंसी के मालिक ने बताया, ‘‘ हमारे पास कारोबार फिर से चलने तक या तो अपने कर्मियों को निकालने या उनकी तनख्वाह कम करने का विकल्प है। हमारी एजेंसी में, हमने अपने स्टाफ की तनख्वाह को 30 फीसदी तक कम करने का सामूहिक फैसला किया है।’’

एक हाउसबोट के मालिक अहमद ने बताया, ‘‘ हमने बैंकों से कर्ज लिया हुआ है और हमें मासिक किस्त देनी होती है। हम कहां से पैसे का इंतजाम करें??’’ एक ट्रैवल एजेंट ने कहा कि यह मौसम पर्यटन के लिहाज से सबसे ज्यादा बेहतर होता है और अब सर्दियां आ रही है जो पर्यटन के लिए रुखा मौसम माना जाता है।

मौजूदा हालात को देखते हुए इसमें मार्च तक किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है। लद्दाख क्षेत्र का द्वार माने जाने वाला सोनमर्ग आम तौर पर सैलानियों से भरा रहता है, लेकिन मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के इस इलाके के होटल, रेस्तरां और दुकानें बंद पड़ी हैं। एक होटल के प्रबंधक ने बताया कि हमारा कारोबार सिर्फ कुछ स्थानीय लोगों से ही चल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले कुछ हफ्तों से हमने किसी सैलानी को नहीं देखा है। सरकार के परामर्श के बाद भी कुछ पर्यटक यहां रुके हुए थे और उनके जाने के बाद, यहां कोई सैलानी नहीं आया। यहां सिर्फ एक-दो रातों के लिए स्थानीय लोग आ रहे हैं।’’ सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में कश्मीर में 1.74 लाख सैलानी आए थे जबकि जुलाई में 3,403 विदेशी समेत 1.52 लाख पर्यटक कश्मीर घूमने आए थे।

बहरहाल, पर्यटन विभाग ने कहा कि अगस्त में आने वाले सैलानियों का ब्योरा महकमे के पास नहीं है। कश्मीर में, पर्यटन के निदेशक निसार अहमद वानी ने कहा, ‘‘ हमारे पास किसी भी सैलानी के आने की कोई रिपोर्ट नहीं है। कुछ शायद आए हों, लेकिन हमारे पास रिकॉर्ड नहीं है।’’ विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य की सीआईडी विदेशी सैलानियों का पंजीकरण करती है। इसलिए उनका औपचारिक आंकड़ा उपलब्ध होता है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया