लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः नायडू का ट्वीट, कश्मीर मुद्दे पर हरिवंश जी ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया

By भाषा | Updated: September 3, 2019 15:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देएक बार फिर साबित करता है कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश को विश्व मत ने नकार दिया है।नायडू ने कहा कि पाकिस्तान के मत को नकारते हुये विश्वमत ने स्वीकार किया है कि जम्मू कश्मीर भारत आंतरिक मामला है।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने हाल ही में दक्षिण एशियाई देशों की विधायिका के अध्यक्षों के एक सम्मेलन में कश्मीर मुद्दा उठाने की पाकिस्तान की कोशिश को नाकाम करने के लिये राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की मंगलवार को सराहना की।

उल्लेखनीय है कि रविवार को मालदीव के माले में सतत विकास लक्ष्यों पर दक्षिण एशियाई देशों की विधायिका के अध्यक्षों एवं अन्य प्रतिनिधियों के सम्मेलन में हरिवंश ने पाकिस्तान के रुख का यह कहते हुये मुखर विरोध किया था कि उसने कश्मीर मुद्दे को उठाकर सम्मेलन के मंच का दुरुपयोग किया है।

नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सतत विकास लक्ष्यों पर माले में आयोजित दक्षिण एशियाई देशों के अध्यक्षों की बैठक में पाकिस्तान द्वारा अनुच्छेद 370 पर भारत के आंतरिक विषय को उठाए जाने का पुरजोर और कारगर विरोध करने के लिए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी का अभिनन्दन करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान को विकास में विश्वास ही नहीं है, वो आतंकवाद को राज्य की नीति के रूप में प्रयोग करता रहा है।’’ नायडू ने कहा कि पाकिस्तान के मत को नकारते हुये विश्वमत ने स्वीकार किया है कि जम्मू कश्मीर भारत आंतरिक मामला है।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अध्यक्षों के सम्मेलन में पाकिस्तानी मत को नजरंदाज किया जाना, एक बार फिर साबित करता है कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश को विश्व मत ने नकार दिया है और यह स्वीकार कर लिया है कि जम्मू कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। हरिवंश जी को बधाई।’’

ज्ञात हो कि पाकिस्तान की संसद के उपाध्यक्ष कासिम सूरी ने ‘‘सतत विकास लक्ष्य’’ (एसडीजी) पर चर्चा के दौरान ‘कश्मीर मुद्दा’ उठाने की कोशिश पर हरिवंश ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये भारत के आंतरिक विषय को उठाने व इस मंच को राजनीतिक रंग देने को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की थी। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)एम. वेकैंया नायडूपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी