लाइव न्यूज़ :

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मियां कैय्यूम सहित 25 अलगाववादियों को आगरा जेल भेजा गया

By भाषा | Updated: August 9, 2019 17:08 IST

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी कैय्यूम और मुबिन शाह उन कैदियों के समूह में शामिल थे जिन्हें श्रीनगर से बृहस्पतिवार को हवाई मार्ग से आगरा ले जाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयह कदम अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने के बाद उठाया गया है।इस समूह में मुख्य रूप से ‘ संभावित पत्थरबाज’ हैं, जिनका परेशानी खड़ा करने का एक इतिहास रहा है।

जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मियां कैय्यूम उन 25 अलगाववादियों में से एक हैं जिन्हें कश्मीर घाटी से एहतियाती रूप से आगरा जेल में स्थानांतरित किया गया है।

यह कदम अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने के बाद उठाया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी कैय्यूम और मुबिन शाह उन कैदियों के समूह में शामिल थे जिन्हें श्रीनगर से बृहस्पतिवार को हवाई मार्ग से आगरा ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस समूह में मुख्य रूप से ‘ संभावित पत्थरबाज’ हैं, जिनका परेशानी खड़ा करने का एक इतिहास रहा है। इसके अलावा इसमें कश्मीर में सक्रिय अलगाववादी समूह के सदस्य हैं। कैय्यूम यहां के एक विख्यात वकील हैं और अलगाववादी नेताओं से जुड़े कई मामलों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इन लोगों को भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान से उत्तर प्रदेश के आगरा केंद्रीय कारागार में ले जाया गया। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने के बाद सरकार ने राज्य में कड़े प्रतिबंध लगाए हुए हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया