लाइव न्यूज़ :

Article 370: श्रीनगर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी, कटीली तारबंदी और अजीब सा सन्नाटा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 8, 2019 07:54 IST

केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश के रूप में बांटने की घोषणा को दो दिन बीत चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकिसी अप्रिय घटना से बचने के लिए अधिकारियों ने संचार के सभी साधन बंद कर दिए हैं.यातायात का कोई साधन नहीं होने के कारण उन्हें श्रीनगर हवाई अड्डे तक 14 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा.

श्रीनगर में आधिकारिक तौर पर कर्फ्यू की घोषणा नहीं है, लेकिन हालात कर्फ्यू के समान ही हैं. शहर में सन्नाटा पसरा है, जगह-जगह कटीले तार दिख रहे हैं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सेना के जवान बहुत जरूरत पड़ने पर ही लोगों को निकलने दे रहे हैं और वह भी गहन तलाशी के बाद. केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश के रूप में बांटने की घोषणा को दो दिन बीत चुके हैं.

यहां की जनता घरों के अंदर है, किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए अधिकारियों ने संचार के सभी साधन बंद कर दिए हैं. कर्फ्यू जैसे इन हालात में लोग असमंजस में हैं तो कुछ खौफजदा भी हैं. अधिकारियों ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके नूरबाग में कुछ युवा इकट्ठा हो गए थे, जिन्हें सीआरपीएफ के जवानों ने खदेड़ दिया.

जवानों से बचने के चक्कर में एक युवक झेलम नदी में कूद गया और डूब गया. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में प्रदर्शन हुआ, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां चलाईं गईं. इसमें छह लोग घायल हो गए. डोभाल ने की स्थिति की समीक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने स्थिति की समीक्षा की. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शोपियां में कुछ लोगों के साथ खाना खाते दिखाई दे रहे हैं.

शहर में केवल उन्हें ही निकलने दिया जा रहा है जिन्हें बेहद जरूरी काम है, वह भी जगह-जगह गहन तलाशी के बाद. शहर में सार्वजनिक यातायात बंद होने के कारण लोग हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए लिफ्ट लेते दिखाई दिए. एमएनसी में काम करने वाले आदिल डार माता-पिता से मिलने यहां आए थे और अब वह वापस दिल्ली लौट रहें हैं. यातायात का कोई साधन नहीं होने के कारण उन्हें श्रीनगर हवाई अड्डे तक 14 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा.

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया