लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः कश्मीर पर गृह मंत्री अमित शाह की बैठक, NSA डोभाल, गृह सचिव और अन्य अधिकारी पहुंचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2019 15:18 IST

बता दें कि अजित डोभाल काफी दिनों तक जम्मू-कश्मीर में ही थे और वहां की स्थिति पर करीब से नज़र बनाए हुए थे। अजित डोभाल दो दिन पहले से ही घाटी से दिल्ली लौटे हैं। इस बैठक में अमित शाह, अजित डोभाल के अलावा गृह सचिव और अन्य बड़े अधिकारी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि आज करीब 14 दिन बाद घाटी में स्कूल-कॉलेज खुले हैं।कड़ी सुरक्षा के बीच स्कूल-कॉलेज खुले हैं, हालांकि काफी कम संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे थे।

अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर की ताजा हालात पर आज गृह मंत्री अमित शाह एक बैठक कर रहे है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, गृह सचिव राजीव गौबा और गृह मंत्रालय के अन्य बड़े अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में घाटी की ताजा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

बता दें कि अजित डोभाल काफी दिनों तक जम्मू-कश्मीर में ही थे और वहां की स्थिति पर करीब से नज़र बनाए हुए थे। अजित डोभाल दो दिन पहले से ही घाटी से दिल्ली लौटे हैं। इस बैठक में अमित शाह, अजित डोभाल के अलावा गृह सचिव राजीव गाबा और गृह मंत्रालय के अन्य बड़े अधिकारी शामिल हैं।

गौरतलब है कि आज करीब 14 दिन बाद घाटी में स्कूल-कॉलेज खुले हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच स्कूल-कॉलेज खुले हैं, हालांकि काफी कम संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे थे।

गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल बैठक से बाहर आते हुए। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बैठक में क्या चर्चा हुई। गृह सचिव राजीव गौबा और वरिष्ठ खुफिया अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

कश्मीर में सोमवार को प्रतिबंधों में और ढील दिए जाने पर कई स्कूलों में शिक्षक तो पढ़ाने पहुंचे लेकिन वहां ज्यादा छात्र नहीं दिखे। अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने श्रीनगर में 190 प्राथमिक स्कूलों को खोलने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं जबकि घाटी के अधिकतर हिस्सों में सुरक्षा बल अब भी तैनात हैं।

सभी निजी स्कूल आज सोमवार को लगातार 15वें दिन भी बंद रहे क्योंकि पिछले दो दिन से यहां हुए हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर अभिभावक सुरक्षा स्थिति को लेकर आशंकित हैं। केवल बेमिना स्थित ‘पुलिस पब्लिक स्कूल’ और कुछेक केन्द्रीय विद्यालयों में ही थोड़े बहुत छात्र पहुंचे।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)अमित शाहजम्मू कश्मीरअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह