लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः गडकरी ने कहा-पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में छद्म युद्ध कर रहा है और आतंकवादी आतंक फैला रहे हैं

By भाषा | Updated: September 9, 2019 15:48 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1986 में शाह बानो मामले में विपक्षी दल (कांग्रेस) ने उच्चतम न्यायालय के फैसले को भी पलट दिया था। गडकरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गरीबी और भूख अनुच्छेद 370 के चलते थी। पाकिस्तान वहां एक छद्म युद्ध कर रहा है और आतंकवादी आतंक फैला रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगडकरी ने कहा, ‘‘मोटर वाहन संशोधन अधिनियम पारित करना हमारी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा,‘‘मेरा विभाग जम्मू कश्मीर में 60 हजार करोड़ रुपये के कार्यों का क्रियान्वयन कर रहा है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मोदी सरकार द्वारा पहले 100 दिनों के दौरान लिये गए प्रमुख निर्णयों के बारे में कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करना और इस राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने का निर्णय (भाजपा) सरकार की ‘‘सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों’’ में एक है।

उन्होंने कहा कि ‘‘तीन तलाक’’ को अपराध बनाना और संशोधित मोटर वाहन अधिनियम केंद्र सरकार की कुछ बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। गडकरी ने कहा, ‘‘यहां तक कि ‘सी लिंक’ पर अधिक गति के लिए मैंने भी जुर्माना भरा है।’’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पिछले महीने मंजूर किये गए मोटर वाहन संशोधन अधिनयिम का उद्देश्य यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए कठोर दंड का प्रावधान करना और सड़कों पर अनुशासन लाना है। गडकरी ने कहा, ‘‘मोटर वाहन संशोधन अधिनियम पारित करना हमारी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। भारी जुर्माने से पारदर्शिता आएगी और इससे भ्रष्टाचार नहीं आएगा।’’

मंत्री ने कहा कि भारत में अधिक संख्या में दुर्घटनाएं होने का कारण ऑटो इंजीनियरिंग के साथ-साथ सड़क इंजीनियरिंग भी है। उन्होंने सरकार के अन्य प्रमुख निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हमारी पहली उपलब्धि तीन तलाक विधेयक को पारित कराना और मुस्लिम महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करना है। यह एक ऐतिहासिक क्षण था।’’

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1986 में शाह बानो मामले में विपक्षी दल (कांग्रेस) ने उच्चतम न्यायालय के फैसले को भी पलट दिया था। गडकरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गरीबी और भूख अनुच्छेद 370 के चलते थी। पाकिस्तान वहां एक छद्म युद्ध कर रहा है और आतंकवादी आतंक फैला रहे हैं।

पथराव करने वालों की वित्तीय मदद की जाती है।’’ उन्होंने कहा,‘‘मेरा विभाग जम्मू कश्मीर में 60 हजार करोड़ रुपये के कार्यों का क्रियान्वयन कर रहा है जिसमें से अधिकतर सुरंग और सड़क निर्माण से संबद्ध हैं।’’ 

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाए जाने को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि मुम्बई में ‘बांद्रा...वर्ली सी लिंक’ पर अधिक गति के लिए उन पर भी जुर्माना लगाया जा चुका है।

टॅग्स :धारा ३७०अमित शाहनरेंद्र मोदीनितिन गडकरीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं