लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः डार ने कहा- महबूबा और उमर ने लोगों को कमजोर किया, यदि फायदा हो तो क्या हर्ज

By भाषा | Updated: August 14, 2019 20:01 IST

उन्होंने नयी दिल्ली का उदाहरण देकर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार से लगातार टकराव होता रहता है। इसके बावजूद दिल्ली में विकास हो रहा है। डार ने कहा, ‘‘यदि लोगों को केंद्रशासित प्रदेश के दर्जे से लाभ हो सकता है, तो इसमें नुकसान क्या है?’’

Open in App
ठळक मुद्देडार ने से कहा, हम 1947 में एक उपभोक्ता राज्य थे और हम 2019 में भी एक उपभोक्ता राज्य है।हम बाह्य आपूर्ति पर निर्भर थे और हम अब भी निर्भर ही हैं।

पूर्व पीडीपी नेता फारूक अहमद डार ने जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने संबंधी चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि यदि लोगों को इससे लाभ होता है तो इसमें कोई नुकसान नहीं है।

उन्होंने नयी दिल्ली का उदाहरण देकर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार से लगातार टकराव होता रहता है। इसके बावजूद दिल्ली में विकास हो रहा है। डार ने कहा, ‘‘यदि लोगों को केंद्रशासित प्रदेश के दर्जे से लाभ हो सकता है, तो इसमें नुकसान क्या है?’’

डार ने से कहा, ‘‘हम 1947 में एक उपभोक्ता राज्य थे और हम 2019 में भी एक उपभोक्ता राज्य है। हम बाह्य आपूर्ति पर निर्भर थे और हम अब भी निर्भर ही हैं।’’ उन्होंने कहा कि शेख अब्दुल्ला के परिदृश्य से जाने के बाद, राज्य सरकारों के अयोग्य नेतृत्व के कारण राज्य आत्मनिर्भर नहीं बन पाया।

डार ने 1948 में जम्मू-कश्मीर के ‘प्रधानमंत्री’ बनने वाले शेख अब्दुल्ला की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘वह सबसे बड़े नेता थे जिनके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर ने भारत को स्वीकार किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी ने इसे स्वीकार किया।’’ डार ने पीडीपी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला पर राज्य के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि इन दोनों नेताओं ने अनुच्छेद 370 को कमजोर करने में मदद की।

उन्होंने कहा कि यदि सभी नेताओं और अलगाववादियों के दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में घर हो सकते हैं, तो शेष देश के लोगों को कश्मीर में जगह क्यों नहीं मिल सकती? उन्होंने अब्दुल्ला और मुफ्ती पर राज्य में आतंकवाद को जीवित रखने का आरोप लगाया। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया