लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः कांग्रेस नेता कर रहे थे प्रेस कांफ्रेंस, हिरासत में लिए गए, डोगरा ने कहा-यह पूरी तरह से तानाशाही है

By भाषा | Updated: August 16, 2019 18:59 IST

पार्टी की ओबीसी इकाई के अध्यक्ष सुरेश कुमार डोगरा ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रशासन की कार्रवाई अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। हम लोगों के छीने गए अधिकारों को उजागर करने और पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी तथा नजरबंदी को रेखांकित करने के लिए संवाददाता सम्मेलन करने वाले थे।’’

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर कांग्रेस को संवाददाता सम्मेलन करने से रोका गया, वरिष्ठ नेता हिरासत में लिए गए।उन्होंने शर्मा को हिरासत में लिए जाने को संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन बताया।

कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई को शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन करने से रोक दिया गया और पुलिस ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व एमएलसी रविंदर शर्मा को यहां पार्टी मुख्यालय में हिरासत में ले लिया।

शर्मा शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले थे। तभी एक पुलिस पार्टी वहां पहुंची और उनसे साथ चलने को कहा क्योंकि एक वरिष्ठ अधिकारी उनसे बातचीत करना चाहते थे।

शर्मा ने इसका विरोध किया और कहा कि वह प्रतीक्षारत मीडियाकर्मियों को संबोधित करने जा रहे हैं। लेकिन उन्हें जबरन एहतियाती हिरासत में ले लिया गया और पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पार्टी की ओबीसी इकाई के अध्यक्ष सुरेश कुमार डोगरा ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रशासन की कार्रवाई अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। हम लोगों के छीने गए अधिकारों को उजागर करने और पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी तथा नजरबंदी को रेखांकित करने के लिए संवाददाता सम्मेलन करने वाले थे।’’

उन्होंने शर्मा को हिरासत में लिए जाने को संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन बताया। डोगरा ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से तानाशाही है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के हमारे अधिकार का अतिक्रमण है... हम अनुच्छेद 370 पर सरकार के कदम के खिलाफ विद्रोह शुरू नहीं करने जा रहे हैं।’’

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए शर्मा को एहतियाती हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘‘ऐसी आशंका थी कि उनका भाषण लोगों को उकसा सकता है तथा कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है।’’ 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह