लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः श्रीनगर के लाल चौक पर बैरिकेड 15 दिन बाद हटाए गए, लोगों और वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी गई

By भाषा | Updated: August 20, 2019 15:59 IST

घाटी में बाजार बंद रहे जबकि सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद रहे। मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं लगातार 16वें दिन बाधित रही जबकि ज्यादातर क्षेत्रों में लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं भी प्रभावित रही।

Open in App
ठळक मुद्देइन स्थानों पर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती जारी है। श्रीनगर के निचले इलाकों और कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में आवाजाही कम रही।

श्रीनगर शहर के व्यावसायिक केंद्र लाल चौक पर घंटाघर के आसपास बैरिकेड मंगलवार को 15 दिन बाद हटा लिये गये। इस व्यावसायिक केन्द्र पर लोगों और वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी गई।

कुछ इलाकों में पाबंदियों में छूट दी गई जबकि कुछ अन्य में जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को फिर से खुले अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों में कोई छात्र नहीं दिखा लेकिन सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति में सुधार हुआ।

उन्होंने बताया कि शहर के सिविल लाइन्स क्षेत्रों के कुछ भागों में वाहनों की आवाजाही बढ़ी लेकिन श्रीनगर के निचले इलाकों और कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में आवाजाही कम रही। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर पाबंदियों को हटा लिया गया। हालांकि इन स्थानों पर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती जारी है।

घाटी में बाजार बंद रहे जबकि सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद रहे। मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं लगातार 16वें दिन बाधित रही जबकि ज्यादातर क्षेत्रों में लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं भी प्रभावित रही। अधिकारियों ने बताया कि गत पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाये जाने के बाद से स्थिति कुल मिलाकर शांतिपूर्ण बनी हुई है।

घाटी के कुछ हिस्सों में युवाओं के समूहों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है लेकिन स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरलद्दाख़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया