लाइव न्यूज़ :

किसानों की फसल बेच कर उनसे 3.5 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 6, 2021 15:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 60 से अधिक किसानों को अधिक मुनाफा देने के बहाने, उनकी बेची गई फसलों की आय अपने पास रखने के लिए राजी कर उन्हें ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी प्रेमचंद (60) ने 64 किसानों से करीब 3.5 करोड़ रुपये ठगे हैं।

उन्होंने बताया कि भोले-भाले किसानों ने नरेला अनाज मंडी में आरोपी की दुकान में अपनी फसल एवं अनाज बेचा था । चूंकि आरोपी व्यापारिक घाटे के कारण कर्ज में डूबा हुआ था, इसलिए उसने अधिक मुनाफा देने का भरोसा देकर, किसानों की फसल बेचने के बाद उन्हें मिली रकम अपने पास रखना शुरू कर दिया और उसके लिए रसीदें जारी कीं।

पुलिस ने बताया कि जब किसानों ने अपना पैसा वापस मांगा तब प्रेमचंद ने दुकान बंद कर दी और फरीदाबाद भाग गया। उन्होंने बताया कि किसानों के समूह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर प्रेमचंद के खिलाफ जांच शुरू की गई।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) आर के सिंह ने कहा, “मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी ने 2017-18 से किसानों द्वारा उसे बेची जा रही फसलों एवं अनाज की कीमत को अपने पास रखा और उन्हें बदले में ज्यादा ब्याज दर देने का लालच दिया। किसानों ने उस पर भरोसा कर लिया क्योंकि उसने उन्हें आश्वासन दिया था कि नरेला मंडी वाली उसकी दुकान और घर की कीमत करोड़ों में हैं।”

किसानों को बाद में पता चला कि नरेला मंडी की दुकान-सह-आवास, बैंकों के पास गिरवी था और भुगतान न करने के कारण बैंक द्वारा संपत्ति की नीलामी की गई थी। प्रेमचंद के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को तीन अगस्त को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल