कश्मीर में हिमस्खलन की चपेट में आए 2 सैनिक शिविर, 4 जवान शहीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 4, 2019 11:48 AM2019-12-04T11:48:52+5:302019-12-04T12:05:46+5:30

हिमस्खलन में तीन सैनिकों की जान चली गई है। आपको बता दें कि सेना के सूत्रों से यह जानकारी मीडिया के सामने आई है। 

Army Sources: Three soldiers have lost their lives in an avalanche which had hit an army camp in the Tangdhar sector of Kupwara district, yesterday. | कश्मीर में हिमस्खलन की चपेट में आए 2 सैनिक शिविर, 4 जवान शहीद

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में मंगलवार दोपहर को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी

Highlightsउत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार जवान फंसने की खबर आई थी।अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि कुपवाड़ा जिले में मंगलवार दोपहर को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी थी।

देश के सुरक्षा बलों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक, मंगलवार को कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में सेना के एक शिविर में हुए हिमस्खलन में तीन सैनिकों की जान चली गई। वहीं, भूस्खलन की चपेट में आकर बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में एक जवान की मौत हो गई है। आपको बता दें कि सेना के सूत्रों से यह जानकारी मीडिया के सामने आई है।

 

इसके पहले उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार जवान फंसने की खबर आई थी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में मंगलवार दोपहर को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी जिसमें कम से कम दो जवान फंस गए थे।

तलाश और बचाव अभियान मंगलवार देर शाम तक चला लेकिन खराब मौसम के कारण उसे स्थगित करना पड़ा था। हालांकि, बुधवार सुबह बचाव अभियान फिर शुरू किया गया। एक अन्य घटना में बांदीपुरा जिले में गुरेज सेक्टर के दावर इलाके में सेना का पैदल गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया जिसमें दो जवान फंस गए थे। खबर मिलने तक जवानों को बचाने की कोशिशें चल रही थीं।  

Web Title: Army Sources: Three soldiers have lost their lives in an avalanche which had hit an army camp in the Tangdhar sector of Kupwara district, yesterday.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे