उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में घर में सेना का जवान फंदे से लटकता मिला

By भाषा | Updated: November 29, 2020 21:05 IST2020-11-29T21:05:05+5:302020-11-29T21:05:05+5:30

Army soldier hanged in a house in Muzaffarnagar, Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में घर में सेना का जवान फंदे से लटकता मिला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में घर में सेना का जवान फंदे से लटकता मिला

मुजफ्फरनगर, (उप्र), 29 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में स्थित अपने घर में सेना का एक जवान फंदे से लटकता मिला और यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला लगता है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि जवान की पहचान कुलदीप (36) के रूप में की गयी है और वह घर में छत से लगे फंदे में लटकता मिला । उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।

क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह के अनुसार जब यह घटना हुयी उस वक्त उसकी पत्नी घर में नहीं थी और यह घातक कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि जवान भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में था और लेह में तैनात था और 13 नवंबर को एक महीने के अवकाश में घर आया था ।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और जांच की जा रही है ।

जवान के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Army soldier hanged in a house in Muzaffarnagar, Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे