लाइव न्यूज़ :

सेना भर्ती परीक्षा मामला: गिरफ्तार मेजर को 15 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: March 8, 2021 17:59 IST

Open in App

पुणे, आठ मार्च महाराष्ट्र के पुणे में सेना भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक करने के संबंध में गिरफ्तार सेना के 47 वर्षीय अधिकारी को सोमवार को 15 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुणे पुलिस ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस आर नवन्दर की अदालत को बताया कि तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए मेजर टी मुरुगन ने अन्य आरोपियों को परीक्षा के पर्चे भेजे थे।

लोक अभियोजक प्रेम कुमार अग्रवाल ने अदालत को बताया कि मुरुगन ने व्हाट्सऐप के जरिये अन्य आरोपियों को पर्चे भेजे थे और पुलिस यह जानना चाहती है कि उसे परीक्षा के पर्चे कहां से मिले।

अग्रवाल ने कहा कि आरोपी ने मोबाइल फोन की ‘चैट’ मिटा दी है जिसे फिर से निकालना है और वित्तीय लेनदेन तथा अन्य जानकारी के लिए जांच करना जरूरी है।

बचाव पक्ष के वकील ए. डी. लोनंदकर ने इसका विरोध करते हुए अदालत में कहा कि आरोपी का फोन पहले से ही जब्त है, इसलिए पुलिस हिरासत की जरूरत नहीं है।

न्यायाधीश नवन्दर ने मुरुगन को 15 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया और कहा कि पर्चे लीक करने की साजिश में आरोपी की भूमिका अहम है।

पर्चा लीक होने का मामला 28 फरवरी को सामने आया था और अब तक इस संबंध में सेना के तीन अधिकारियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत