लाइव न्यूज़ :

जल शक्ति मंत्रालय सहित सात मंत्रालयों और संगठनों में प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति

By भाषा | Updated: July 19, 2019 20:38 IST

1988 बैच के आईएफएस अधिकारी अभी राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव हैं। सरकार ने 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अमित प्रसाद को जहाजरानी मंत्रालय के भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रसाद की नियुक्ति सचिव के पद और वेतन में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआधिकारिक आदेश के अनुसार नियुक्तियों को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है।अरुण कुमार झा को सामान्य राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

सरकार ने शुक्रवार को नवगठित जल शक्ति मंत्रालय सहित सात मंत्रालयों और संगठनों में प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। भरत लाल को जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

1988 बैच के आईएफएस अधिकारी अभी राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव हैं। सरकार ने 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अमित प्रसाद को जहाजरानी मंत्रालय के भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रसाद की नियुक्ति सचिव के पद और वेतन में की गई है।

वह अभी वाणिज्य मंत्रालय में राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद के उद्योग के प्रचार और आंतरिक व्यापार विभाग के महानिदेशक हैं। आधिकारिक आदेश के अनुसार नियुक्तियों को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है। अरुण कुमार झा को सामान्य राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

वह भारतीय इंजीनियरिंग सेवा के 1985 बैच के अधिकारी हैं। झा की नियुक्ति अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन में की गई है। ज्योती अरोड़ा को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का अतिरिक्त सचिव और वित्त सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।

राजेश वर्मा को कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आदेश के अनुसार 1988 बैच के आईएसएस अधिकारी इंद्रवर पांडे को उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

शशांक प्रिय को वाणिज्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन