लाइव न्यूज़ :

जल्द ही संसद सदस्यों के लिए एप विकसित किया जाएगा ताकि वह वाद-विवादों पर प्रतिक्रिया देंः बिरला

By भाषा | Updated: August 10, 2019 18:17 IST

लोकसभा में 1952 के बाद से हुए ऐतिहासिक वाद-विवादों का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि जल्द ही संसद सदस्यों की सुविधा के लिए एक “एप” को विकसित किया जाएगा, जिससे उन्हें ऐसे वाद-विवादों को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देविधेयकों से जुड़ी जानकारी सांसदों को देन के लिए विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा : लोकसभा अध्यक्षकिस प्रकार संसद में होने वाले वाद-विवादों के द्वारा महत्वपूर्ण विधेयकों का पारित किया जाना सुनिश्चित किया जाता है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि सदन में पेश किए जाने वाले विधेयकों के विभिन्न पहलुओं के बारे में सदस्यों को जानकारी प्रदान करने के लिए विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा।

संसद सत्र के खत्म के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने संवाददाता सम्मेलन यह जानकारी दी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस प्रकार की व्यवस्था से सरकार द्वारा सभा में प्रस्तुत किए जाने वाले विधायी प्रस्तावों की पृष्ठभूमि और विस्तार के बारे में बेहतर समझ को विकसित करने में सहायता मिलेगी।

लोकसभा में 1952 के बाद से हुए ऐतिहासिक वाद-विवादों का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि जल्द ही संसद सदस्यों की सुविधा के लिए एक “एप” को विकसित किया जाएगा, जिससे उन्हें ऐसे वाद-विवादों को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, दूरदर्शन के अभिलेखागारों में भी खोज की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों की अपनी अलग समस्याएं हैं और आम लोग यह देखना चाहते हैं कि उनके निर्वाचित प्रतिनिधि संसद में उनकी समस्याओं को किस प्रकार उठाते हैं और किस प्रकार संसद में होने वाले वाद-विवादों के द्वारा महत्वपूर्ण विधेयकों का पारित किया जाना सुनिश्चित किया जाता है।

इस प्रकार से यह सत्र काफी सार्थक रहा। बिरला ने 17वीं लोक सभा के पहले सत्र की संसदीय कार्यवाही की रिपोर्टिंग करने में सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए मीडिया को धन्यवाद दिया। 

टॅग्स :संसदओम बिरलामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां