ए पी माहेश्वरी होंगे सीआरपीएफ के नए महानिदेशक, 2021 तक रहेंगे पद पर, सवा तीन लाख से ज्यादा कर्मियों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा अर्द्धसैन्य बल

By भाषा | Updated: January 13, 2020 19:43 IST2020-01-13T19:33:03+5:302020-01-13T19:43:45+5:30

कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में इसकी जानकारी दी है। वर्ष 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी माहेश्वरी वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव हैं। आदेश के मुताबिक, उन्हें उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख 28 फरवरी 2021 तक के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। 

AP Maheshwari will be the new Director General of CRPF, will remain in the post till 2021 | ए पी माहेश्वरी होंगे सीआरपीएफ के नए महानिदेशक, 2021 तक रहेंगे पद पर, सवा तीन लाख से ज्यादा कर्मियों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा अर्द्धसैन्य बल

कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में इसकी जानकारी दी है।

Highlightsआईपीएस अधिकारी राजीव राय भटनागर को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वर्ष 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी माहेश्वरी वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव हैं।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ए पी माहेश्वरी को सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में इसकी जानकारी दी है।

वर्ष 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी माहेश्वरी वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) हैं। आदेश के मुताबिक, उन्हें उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख 28 फरवरी 2021 तक के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।

आर आर भटनागर के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद सीआरपीएफ के महानिदेशक का पद खाली था। सवा तीन लाख से ज्यादा कर्मियों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा अर्द्धसैन्य बल देश का अग्रणी आंतरिक सुरक्षा बल है। बल के कर्मियों को नक्सल रोधी अभियानों और जम्मू कश्मीर में आतंक रोधी अभियानों में लगाया जाता है।

सीआरपीएफ के पूर्व डीजी भटनागर जम्मू- कश्मीर के उप राज्यपाल के सलाहकार नियुक्त

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महादिनेशक पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए आईपीएस अधिकारी राजीव राय भटनागर को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

भटनागर उत्तर प्रदेश कैडर के 1983 बैच के अधिकारी हैं। प्रवक्ता ने बताया कि सलाहकार केन्द्र शासित क्षेत्र जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल को सहयोग करेंगे। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी। आईएएस अधिकारी जी सी मुर्मू जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल हैं। 

Web Title: AP Maheshwari will be the new Director General of CRPF, will remain in the post till 2021

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे