लाइव न्यूज़ :

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी: गहलोत

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:35 IST

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में कथित रूप से धर्म के आधार पर दिहाड़ी मजदूरों व रेहड़ी पटरी वालों के साथ मारपीट की कुछ घटनाओं पर चिंता जताते हुए मंगलवार को कहा कि राजस्थान में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।गहलोत ने ट्वीट कर दावा किया कि सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश से लगातार ऐसे वीडियो आ रहे हैं जहां धर्म के आधार पर गरीब दिहाड़ी मजदूरों, ठेला लगाने वाले एवं रेहड़ी-पटरी वालों के साथ मारपीट की जा रही है। गहलोत के अनुसार, ‘‘यह स्थिति और भी चिंताजनक है कि ऐसी घटनाओं पर वहां की सरकारें कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं।'उन्होंने लिखा कि घटना होना एक बात है लेकिन इन पर कार्रवाई ना कर सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है जो संविधान के अनुच्छेद 15 व 25 का उल्लंघन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जैसे पंथनिरपेक्ष लोकतांत्रिक देश में ऐसी घटना होना एवं उन पर पुख्ता कार्रवाई ना होना बेहद दु:खद है।गहलोत ने कहा, ‘‘राजस्थान में ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है