अनुराग कश्यप की प्रदर्शनकारियों को सलाह, गांधी जी के जेल भरो आंदोलन और असहयोग का रास्ता अपनाएं

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 19, 2019 17:52 IST2019-12-19T17:52:12+5:302019-12-19T17:52:12+5:30

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर जारी देशव्यापी प्रदर्शन के बीच अनुराग कश्यप ने कहा है कि ये डरी हुई सरकार है जिसका एजेंडा सिर्फ चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी जेल भरो आंदोलन और असहयोग का रास्ता अपनाएं।

Anurag Kashyap's advice to protesters, follow the path of Gandhiji's Jail Bharo movement and non-cooperation | अनुराग कश्यप की प्रदर्शनकारियों को सलाह, गांधी जी के जेल भरो आंदोलन और असहयोग का रास्ता अपनाएं

अनुराग कश्यप की प्रदर्शनकारियों को सलाह, गांधी जी के जेल भरो आंदोलन और असहयोग का रास्ता अपनाएं

Highlightsअनुराग ने कहा कि ये डरी हुई सरकार है जिसका एजेंडा सिर्फ चुनाव जीतना है।नरेंद्र मोदी कांग्रेस को गाली देते हैं लेकिन आज इंदिरा गांधी बन गए।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर जारी देशव्यापी प्रदर्शन के बीच अनुराग कश्यप ने कहा है कि ये डरी हुई सरकार है जिसका एजेंडा सिर्फ चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी जेल भरो आंदोलन और असहयोग का रास्ता अपनाएं। अनुराग कश्यप ने कहा कि मैंने नहीं सोचा था कि ये प्रदर्शन इतनी जल्दी इतना व्यापक हो जाएगा।

अनुराग कश्यप ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि इन्होंने राजधानी दिल्ली में इंटरनेट और मेट्रो बंद कर दी। इस तरह से डर का माहौल बनाया जा रहा है। सबको गाली गलौज दी जा रही है। 144 लगा दिया गया।

अनुराग ने कहा कि ये डरी हुई सरकार है जिसका एजेंडा सिर्फ चुनाव जीतना है। सारी चीज़ें हवा में छोड़ी जा रही हैं। जिस तरह से लोगों को उठाया जा रहा है। नरेंद्र मोदी कांग्रेस को गाली देते हैं लेकिन आज इंदिरा गांधी बन गए ना।

जामिया मिलिया इस्लामिया में पुलिस की बर्बरता पर अनुराग ने कहा कि ये एक सिस्टमैटिक तरीका है कि प्रदर्शन में असामाजिक तत्वों को मिला दो। वो हिंसा करेंगे और राज्य को एक बहाना मिल जाएगा।

अनुराग ने कहा कि एक डिस्पेरेशन है अंदर से। दूसरा एक बहुत बड़ा ईगो है कि हम झुक नहीं सकते, गलती स्वीकार नहीं सकते। ये अहंकारी और अनपढ़ सरकार है। ये सिर्फ चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि आप झूठ को एक ही चीज़ से हरा सकते हो। सच से।

Web Title: Anurag Kashyap's advice to protesters, follow the path of Gandhiji's Jail Bharo movement and non-cooperation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे