लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सात से 29 अक्टूबर के बीच धूल रोधी अभियान

By भाषा | Updated: October 6, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि शहर की सरकार सात से 29 अक्टूबर के बीच धूल रोधी अभियान चलाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार धूल नियंत्रण मानदंडों की निगरानी के लिए बृहस्पतिवार को एक ‘वेब पोर्टल’ भी शुरू करेगी और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की 17 तथा ‘ग्रीन मार्शल’ की 14 टीमों सहित कुल 31 टीमों का गठन किया गया है।

दिल्ली सरकार ने इससे पहले धूल संबंधी प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए निर्माण और ढांचे ध्वस्त करने वाली एजेंसियों की खातिर 14 सूत्री दिशानिर्देश जारी किए थे।

राय ने कहा, ‘‘ मानदंडों का उल्लंघन करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। अगर वे दो दिन में नोटिस का जवाब नहीं देते, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’

इन 14 सूत्री दिशा-निर्देशों के तहत निर्माण स्थलों को टिन की चादरों का उपयोग कर चारों ओर से ढकना आवश्यक है। इसके अलावा, 20 हजार वर्ग मीटर से अधिक बड़े निर्माण स्थल पर ‘एंटी-स्मॉग गन’ तैनात करना जरूरी है। निर्माण सामग्री लाने वाले वाहनों का भी पूरी तरह ढंका होना जरूरी है। इसके अलावा खुले में पत्थर काटने की भी अनुमति नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत