लाइव न्यूज़ :

गोहत्या रोधी विधेयक : खाने का तौर तरीका निजी पसंद का विषय- सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 23:03 IST

Open in App

बेंगलुरु, 28 दिसंबर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बोलने का साहस नहीं दिखाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए सोमवार को अपने पूर्व के एक बयान की याद दिलायी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें गोमांस पसंद है।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘एक बार मैंने विधानसभा में कहा था कि मुझे गोमांस पसंद है, आप कौन होते हैं पूछने वाले? यह मेरा अधिकार है, भोजन को लेकर सबकी अपनी-अपनी पसंद है, आप सवाल करने वाले कौन होते हैं? आप नहीं खाते तो कोई बात नहीं मैं आपको मजबूर नहीं करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खाता हूं क्योंकि मुझे पसंद है, आप सवाल करने वाले कौन होते हैं? क्या आपको ऐसा कहने का साहस है।’’

कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पार्टी के कई सहयोगी परिणाम या विवाद की आशंका के चलते कई मुद्दे पर रूख नहीं अपना पाते।

गोहत्या रोधी विधेयक का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लोग यह मानकर चुप रह जाते हैं दूसरे लोग जो कह रहे हैं वह सही है। आपको इस तरह के भ्रम से निकलना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि गाय या भैंस की देखभाल पर हर दिन करीब 100 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, किसान बूढी गायों और भैंसों को कहां भेजेंगे। उन्होंने सवाल किया, ‘‘उन्हें कौन रुपये देगा? किसान भी गायों की पूजा करते हैं।’’

संयोग से सिद्धरमैया का बयान ऐसे वक्त आया है जब राज्य मंत्रिमंडल ने गोहत्या विरोधी विधेयक को लागू करने के लिए एक अध्यादेश लाने का फैसला किया है।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने पिछले दिनों कोडवा समुदाय के गोमांस खाने संबंधी अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया था। सिद्धरमैया ने कहा था कि कोडवा समुदाय और उनकी संस्कृति के लिए प्रति उनके मन में बेहद सम्मान की भावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा