जंतर मंतर पर मुस्लिम विरोधी नारे लगाने के आरोप में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 25, 2021 03:44 PM2021-08-25T15:44:11+5:302021-08-25T15:44:11+5:30

Another person arrested for raising anti-Muslim slogans at Jantar Mantar | जंतर मंतर पर मुस्लिम विरोधी नारे लगाने के आरोप में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

जंतर मंतर पर मुस्लिम विरोधी नारे लगाने के आरोप में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर आठ अगस्त को विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से मुस्लिम विरोधी नारे लगाने के लिए एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तम उपाध्याय के रूप में की गयी है और उसे रविवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो यह व्यक्ति नारेबाजी करते दिखा। इस संबंध में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें भाजपा के पूर्व प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अश्विनि उपाध्याय शामिल हैं । पुलिस ने बताया कि यह नारेबाजी आठ अगस्त को जंतर मंतर पर उस विरोध प्रदर्शन के दौरान की गयी थी जिसका आयोजन भारत जोड़ो आंदोलन ने किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Another person arrested for raising anti-Muslim slogans at Jantar Mantar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :BJP