मणिपुर में एक और आपदा, भारी बारिश के कारण भूस्खलन से राजमार्ग अवरूद्ध, 500 वाहन फंसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 17, 2023 11:40 AM2023-08-17T11:40:23+5:302023-08-17T11:42:25+5:30

बीते वर्ष जिले में रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई थी।

Another disaster in Manipur landslide blocked highway due to heavy rains 500 vehicles stranded | मणिपुर में एक और आपदा, भारी बारिश के कारण भूस्खलन से राजमार्ग अवरूद्ध, 500 वाहन फंसे

मणिपुर में एक और आपदा, भारी बारिश के कारण भूस्खलन से राजमार्ग अवरूद्ध, 500 वाहन फंसे

Highlightsभारी बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं जिससे इंफाल-सिलचल राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। राजमार्ग से मलबा हटाने और यातायात को बहाल करने के लिए कार्य जारी है।

इंफालः मणिपुर के नोनी जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं जिससे इंफाल-सिलचल राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इस मार्ग पर कम से कम 500 मालवाहक वाहन फंसे हुए हैं। गुरुवार को अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर इरांग तथा अवांगखुल भाग 2, खोंगसांग एवं अवांगखुल के बीच और रंगखुई गांव में भूस्खलन की घटनाएं हुईं।

अधिकारियों के अनुसार, राजमार्ग से मलबा हटाने और यातायात को बहाल करने के लिए कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। बीते वर्ष जिले में रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना जिरिबाम-इंफाल रेलवे लाइन पर तुपुल रेलवे यार्ड के निर्माण स्थल पर 30 जून को हुई थी।

हिंसा प्रभावित राज्य में भूस्खलन के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। जहां कई दिनों तक चली सड़क नाकेबंदी ने मालवाहक वाहनों की आवाजाही को प्रभावित किया था जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हुआ था। राज्य में तीन महीनों से जातीय हिंसा जारी है जिसमें 160 लोगों की जान चली गई है। 

Web Title: Another disaster in Manipur landslide blocked highway due to heavy rains 500 vehicles stranded

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे