लाइव न्यूज़ :

एटीएम मशीनों में नकदी डालने में हेराफेरी के मामले में एक और गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 19, 2021 16:56 IST

Open in App

नोएडा, 19 मई एटीएम मशीन में नकदी डालने वाली एक कंपनी के तीन कस्टोडियन द्वारा की गई एक करोड़ रूपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 14 लाख 40 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सीएमएस कंपनी विभिन्न एटीएम मशीनों में नकदी डालने का काम करती है। उसके तीन कस्टोडियन सूरज, उपेंद्र तथा आयुष ने धोखाधड़ी करके एटीएम मशीन में पैसा नहीं डाला तथा एक करोड़ से ज्यादा रुपए की ठगी की थी। इस मामले में कंपनी के अधिकारी देवेंद्र सिंह रावत ने थाना सेक्टर 39 में मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस सूरज तथा उपेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनके पास से 18,40,000 रुपए नकद बरामद किए गए थे।

तोमर ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 39 पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आयुष नामक एक अन्य आरोपी को आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 14,40,000 रुपए नकद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने एक करोड़ से ज्यादा रकम की ठगी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल