लाइव न्यूज़ :

अन्ना हजारे के आगे झुकी मोदी सरकार, आज तोड़ सकते हैं अनशन

By भाषा | Updated: March 27, 2018 05:47 IST

अन्ना हजारे लोकपाल की नियुक्ति सहित अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए 23 मार्च से भूख हड़ताल पर हैं। उनका वजन चार किग्रा घट गया है, उनके सहयोगी ने यह दावा किया।

Open in App

नई दिल्ली, 27 मार्च: देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने अन्ना हजारे से संपर्क किया, जो यहां 23 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। केंद्र के दूत और महाराष्ट्र के मंत्री गिरिश महाजन ने इस सामाजिक कार्यकर्ता को भरोसा दिलाया कि उनकी ज्यादातर मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। महाजन ने हजारे से मिलने के बाद कि मंगलवार को हम अन्नाजी को एक लिखित प्रस्ताव देंगे। 

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि वह अपना अनिश्चितकालीन अनशन मंगलवार को खत्म करेंगे। मंत्री केंद्र और राज्य सरकार, दोनों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। हालांकि, इस मुलाकात के बारे में हजारे खेमा की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

महाजन, महाराष्ट्र में जल संसाधन एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि हजारे की 11 मुख्य मांगों में करीब सात-आठ पर सहमति बनी है। इनमें लोकपाल की नियुक्ति और किसानों की उपज को बेहतर मूल्य प्रदान करना भी शामिल है।

महाजन ने कहा कि उनकी ज्यादातर मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। केंद्रीय बजट में किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य देने पर ध्यान दिया गया है। लोकपाल के मामले में दो बैठकें हुई हैं और इस मुद्दे का हल तीसरी बैठक में होने की संभावना है।

हजारे लोकपाल की नियुक्ति सहित अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए 23 मार्च से भूख हड़ताल पर हैं। उनका वजन चार किग्रा घट गया है, उनके सहयोगी ने यह दावा किया।

टॅग्स :अन्ना हजारेमोदी सरकारकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया