लाइव न्यूज़ :

उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ईडी के सामने हुई पेश, विदेशी मुद्रा उल्लंघन का है मामला

By अंजली चौहान | Updated: July 4, 2023 11:49 IST

उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी कथित विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देटीना अंबानी आज प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पेश हुईविदेशी मुद्रा के उल्लघंन मामले में ये कार्रवाई की जा रही है इससे एक दिन पहले टीना अंबानी के पति अनिल अंबानी भी अपने बयान दर्ज करा कर आए हैं।

मुंबई: उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी और दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री टीना अंबानी आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुई हैं। यह मामला कथित विदेशी मुद्रा के उल्लघंन का है जिसमें अनिल अंबानी और उनकी पत्नी दोनों जांच के घेरे में हैं।

अनुभवी अभिनेत्री टीना अंबानी आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के सामने पेश हुईं - जांच एजेंसी द्वारा अनिल अंबानी से पूछताछ के एक दिन बाद।

इससे पहले, अनिल अंबानी मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश हुए। अंबानी इससे पहले 2020 में यस बैंक ऋण रिश्वत मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए थे, जिसमें बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को गिरफ्तार किया गया था। 

एनडीटीवी इंडिया के खबर के हवाले से, यह मामला अंबानी की कंपनियों में निवेश और विदेशी अधिकार क्षेत्र में अघोषित संपत्ति से जुड़ा है। यह एक ताजा मामला जो जो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के तहत दायर किया गया है। अनिल अंबानी रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के अध्यक्ष हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में, आयकर विभाग ने अनिल अंबानी को दो स्विस बैंक खातों में रखे गए 814 करोड़ रुपये से अधिक के अघोषित धन पर कथित तौर पर 420 करोड़ रुपये की कर चोरी के लिए काले धन विरोधी कानून के तहत नोटिस जारी किया था।

इसके बाद सितंबर में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अनिल अंबानी को राहत देते हुए आयकर विभाग से उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने को कहा था।

टॅग्स :अनिल अंबानीप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया