लाइव न्यूज़ :

पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज दामाद ने की ससुर की हत्या, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:08 IST

Open in App

पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज दामाद ने अपने ससुर की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बदायूं के पुलिस अधीक्षक (देहात) सिद्धार्थ वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के भुसाया गाँव का है। उन्होंने बताया कि 65 वर्षीय रामसिंह ने करीब 10 साल पहले अपनी बेटी की शादी संभल जिले के मुंडनपुर निवासी जमुना प्रसाद से की थी। उन्होंने बताया कि पांच महीने पहले राम सिंह की बेटी अपने पति से नाराज होकर मायके आ गयी, जिसे सिंह ने अपने बेटे के पास पंजाब भेज दिया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जमुना प्रसाद अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा लेकिन पत्नी को वहां ना देख वह नाराज हो गया। इसे लेकर प्रसाद की अपने ससुर सिंह के साथ कहासुनी हो गयी और गुस्से में उसने फरसे से गला काट कर रामसिंह की हत्या कर दी और फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि घटना का पता चलने पर रामसिंह के बेटों ने आरोपी जमुनाप्रसाद को उसके घर से पकड़ कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमेरठ में सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद जेसीओ का अंतिम संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब