लाइव न्यूज़ :

किसानों से धान खरीद पर रोक से नाराज भाजपा ने पाकुड़ में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

By भाषा | Updated: December 5, 2020 12:36 IST

Open in App

पाकुड़, पांच दिसम्बर झारखंड में किसानों से धान खरीद पर सरकार के रोक से नाराज मुख्य विपक्षी भाजपा ने पाकुड़ के विभिन्न मंडलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

पाकुड़ जिला मुख्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दूबे ने धान खरीद पर सरकार की रोक के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन का नेतृत्व किया।

मौके पर मौजूद पाकुड़ के पूर्व भाजपा विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता ने झारखंड सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके तुगलकी फरमान से राज्य के लाखों किसान आज खून के आंसू रो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के मनमाने फैसले व धान खरीद पर रोक के तुगलकी फरमान से आज वे मजबूरन अपना सोना मिट्टी के भाव बेचने को विवश हैं।

गुप्ता ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री रामेश्वर उरांव की भी आलोचना की। मौके पर पार्टी की प्रदेश मंत्री शर्मीला रजक, नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, तारक भगत आदि अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल